पहली बार केवल ऑनलाइन मोड में होने जा रही जेईई मेन-1 के लिए अभ्यर्थी विषयवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे दें।
इसके लिए कुछ तरीके हैं जो आपकी तैयारी में कारगर साबित हो सकते हैं।
जेईई मेन छह जनवरी से 20 जनवरी के बीच होने जा रही है। बोर्ड एग्जाम की तैयारी के बीच फिजिक्स को रेगुलर स्टडी जरूर दें।
मूल सिद्धांत पूरी तरह से समझने जरूरी
- फिजिक्स कांसेप्चुअल सब्जेक्ट है। इसमें कांसेप्ट क्लियर होने सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
- 12वीं में आपने जो भी पढ़ा है, उसके मुताबिक मूल सिद्धांत पूरी तरह से समझने जरूरी हैं।
- फिजिक्स ऑफ न्यूक्ली, सेमि कंडक्टर, मॉर्डन फिजिक्स में खासतौर से तथ्यों पर आधारित सवाल पूछे जाते हैं।
- करंट इलेक्ट्रिसिटी, मैगनेटिक इफेक्ट एंड मैग्नेटिज्म, इलेक्ट्रोस्टेटिक्स के कुछ चैप्टर काफी कारगर साबित होंगे। हीट और थर्मोडायनामिक्स, वर्क एनर्जी एंड पावर, वेव से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा में पूछे जाते हैं।
- पोटेंशियल एनर्जी ऑफ ए स्प्रिंग, रोटेशनल मोशन के बेसिक कांसेप्ट, ग्रेविटेशन, काइनेटिक थ्योरी ऑफ गैसेज आदि चैप्टर भी काफी अहम साबित हो सकते हैं।
- फिजिक्स में लॉ ऑफ मोशन को जानना बहुत जरूरी है। आपको फार्मूलों की जानकारी होनी चाहिए। कई बार एक सवाल में कई-कई फार्मूले एप्लाई करने की जरूरत पड़ जाती है।
(फिजिक्स के विशेषज्ञ और अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक)