फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिका पर होगा जांचने वाले का नाम-पता

Wed, 02 Jan 2019 08:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में कॉपियां जांचने वाले परीक्षकों की पूरी जानकारी उत्तर पुस्तिका के साथ जाएगी।

विज्ञापन


बोर्ड ने वर्ष 2018 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सामने आई मूल्यांकन गड़बड़ियों के बाद यह कदम उठाया है।

बोर्ड की 10वीं, 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परीक्षक और मुख्य परीक्षक अपना नाम लिखेंगे।

कॉपी के बंडल पर नाम लिखना होगा

मुख्य परीक्षकों को परीक्षकों द्वारा जांची गई कॉपी के बंडल पर नाम लिखना होगा। अभी तक उत्तर पुस्तिकाओं पर केवल परीक्षकों के हस्ताक्षर होते थे, लेकिन अब सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षक के नाम के साथ उनके स्कूल और विषय का नाम भी रहेगा।

बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन में कई बदलाव किए हैं। शिक्षकों की ऑनलाइन सूची लेने के साथ ही मूल्यांकन के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी बोर्ड द्वारा दी जा रही हैं। बोर्ड द्वारा इसके लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किया गया है। यह ट्रेनर हर जोन में पहुंचकर बाकी शिक्षकों को मूल्यांकन का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शिक्षकों की सूची भेजनी होगी

मूल्यांकन केंद्र उन्हीं स्कूलों को बनाया जाएगा, जिनमें सुविधाएं होंगी। हर केंद्र से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के बाद हर दिन शिक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। किसी परीक्षक ने कितनी उत्तर पुस्तिकाएं जांची, यह भी बताना होगा। प्रत्येक केंद्र की समीक्षा बोर्ड हर दिन करेगा।

सीसीटीवी की निगरानी में होगा मूल्यांकन
सीबीएसई बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन इस बार सीसीटीवी की निगरानी में होगा। सीबीएसई यह भी देखेगा कि कितने स्कूलों के शिक्षक मूल्यांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन

मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सीबीएसई यह भी देखेगा कि कितने स्कूलों ने शिक्षकों के फर्जी नाम भेजे थे। ताकि उसी हिसाब से बोर्ड कार्रवाई कर सके।

बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। शिक्षकों के मूल्यांकन के हर पहलू की जानकारी दी जा रही है। मूल्यांकन में कोई गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-रणबीर सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी, सीबीएसई देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें