फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या, एक गलत जवाब पर आपका पैसा बन जाएगा काला धन

Wed, 21 Dec 2016 09:08 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
money
अगर आप बैंक में 500, 1000 की पुरानी करेंसी के पांच हजार रुपये जमा कराने गए और बैंक कर्मचारियों को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए तो आपका धन भी ‘काला धन’ बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
नरेन्द्र मोदी - फोटो : self
सरकार के नए निर्देशों के बाद प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में अब वे लोग भी आ गए हैं, जो पांच हजार से अधिक के पुराने नोट जमा कराने के लिए पैसे का सोर्स और अब जमा न कराने की सही वजह नहीं बता पाएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
money
नए नियम के हिसाब से अगर आप बैंक में पुरानी करेंसी के पांच हजार रुपये जमा कराने जाएंगे तो आपसे कोई जवाब नहीं मांगा जाएगा। लेकिन अगर इससे ऊपर पुरानी करेंसी जमा कराएंगे तो आपको बाकायदा उसका सोर्स और अभी तक जमा नहीं करने की वाजिब वजह भी बतानी होगी।

4 of 8
f
बैंक के अधिकारी सामने बैठाकर आपसे सवाल करेंगे। अगर वह आपके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तब भी पैसा तो जमा कर लेंगे, लेकिन आपको उसका केवल 25 प्रतिशत हिस्सा ही वापस मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 8
काला
नए नियम के हिसाब से संतोषजनक जवाब न दे पाने वालों का धन काले धन की श्रेणी में आ सकता है। भले वह रकम दस हजार रुपये ही क्यों न हो।
विज्ञापन

6 of 8
पीएम मोदी - फोटो : ANI
अघोषित आय को जमा कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना लागू की है। इसके तहत अघोषित आय वालों को रकम का 50 प्रतिशत टैक्स और जुर्माना देना होगा।
विज्ञापन

7 of 8
money
साथ ही रकम का 25 प्रतिशत हिस्सा बैंक में चार साल तक के लिए लॉक हो जाएगा। इस पर कोई ब्याज नहीं मिलेगा। केवल 25 प्रतिशत पैसा ही वापस मिलेगा।
विज्ञापन

8 of 8
आरबीआई - फोटो : Getty
आरबीआई की ओर से दिशा निर्देश मिल गए हैं। बैंक पूरी पूछताछ और संतुष्ट होने के बाद ही ग्राहक के खाते में पैसा जमा करा रहे हैं। अगर पांच हजार से ऊपर वाले सही जवाब न दे पाए तो पैसा जमा हो जाएगा, लेकिन वह काले धन की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना स्कीम के तहत जमा किया जाएगा। 
- अनिल कुमार खोसला, मंडल प्रमुख, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें