फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार से जुड़ा ये काम नहीं किया पूरा तो होगा बड़ा नुकसान

Wed, 21 Dec 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
aadhar card
अगर आपके आधार कार्ड से जुड़ा ये काम अभी पूरा नहीं किया है तो इस चालू वित्तीय वर्ष के बाद आपको बड़ा नुकसान होने वाला है। चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद केंद्र सरकार की विभिन्न खाद्यान्न योजनाओं के तहत दिए जाने वाले राशन में ऐसे राशनकार्डों का कोटा रोक दिया जाएगा, जो बिना आधार लिंक किए चल रहे हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार ने साफ तौर पर चेतावनी भरा पत्र उत्तराखंड शासन को भेजा है।
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
इस अल्टीमेटम के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तैयारी में जुट गया है। विभागीय अफसरों की मानें तो आधार लिंक न होने की दशा में बड़े पैमाने पर कोटा रुक सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
राशन - फोटो : file photo
राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत केंद्र सरकार उत्तराखंड को गेहूं और चावल के रूप में 33 हजार मीट्रिक टन अनाज देती है। इसे अंत्योदय और प्रायोरिटी हाउस होल्ड स्कीम्स के तहत वितरित किया जाता है।

4 of 6
aadhar card
वहीं नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत उत्तराखंड में कुल 13 लाख 30 हजार राशनकार्ड हैं, जिनमें कुल 61 लाख 94 हजार राशन यूनिट हैं। इन्हें तीन रुपये किलो चावल और दो रुपये किलो गेहूं दिया जाता है। वहीं अंत्योदय योजना के तहत प्रति कार्ड 13.3 किलो गेहूं और 21.7 किलो चावल देने का प्रावधान है।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड - फोटो : PTI
वहीं प्रायोरिटी हाउस होल्ड स्कीम के तहत दो किलो प्रति यूनिट चावल और तीन किलो प्रति यूनिट गेहूं देने की व्यवस्था है। केंद्र सरकार ने पूर्व में कई बार राशनकार्डों को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशन - फोटो : ‌file photo
इस रवैये को देखते हुए एक पत्र भेजते हुए कहा गया है कि 31 मार्च तक ऐसे राशनकार्ड जिनमें आधार लिंक नहीं होगा, उनका कोटा केंद्र जारी नहीं करेगा। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड में ऐसे कार्डधारकों की संख्या बड़ी तादाद में है, जिनमें आधार लिंक नहीं है। यह स्थिति देखते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने सभी को आधार लिंक का कार्य प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें