पूर्वी अंबर तालाब में सरोज (85) अपने दो बेटों के साथ रहती थी। बड़ा बेटा 60 वर्षीय लाजपत राय मिस्त्री का काम करता है, जबकि 48 वर्षीय दूसरा बेटा देवेंद्र शर्मा उर्फ पिंटू मानसिक रूप से कमजोर है और बीमार रहता है। बताया गया है कि करीब चार दिन पहले लाजपत राय काम से दिल्ली गया था। पिछले दो-तीन से मानसिक रूप से कमजोर पिंटू लोगों को घर आने का इशारा कर रहा था।