फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: अब आधार कार्ड में सामान्य बदलाव के लिए यह बाध्यता खत्म

Mon, 13 Jul 2020 10:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : amar ujala
अब अगर आप आधार कार्ड में बायोमीट्रिक, मोबाइल नंबर जैसी सामान्य करेक्शन कराना चाहते हैं तो आपको किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि से सत्यापन कराने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने पांच सामान्य पहचान में करेक्शन के लिए सक्षम अथॉरिटी से सत्यापन की बाध्यता खत्म कर दी है। केवल नाम, जन्मतिथि व पते में बदलाव कराने पर ही सक्षम अधिकारी या जनप्रतिनिधि से सत्यापन की जरूरत होगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड
इसके लिए यूआईडीएआई ने एक विशेष फॉर्मेट में पत्र भी जारी किया है। इस पत्र में बदलाव करने से जुड़ी जानकारी भरकर ही सत्यापन कराना होगा। यह फॉर्मेट पत्र आधार केंद्र व यूआईडीएआई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

4 of 5
आधार कार्ड
पहचान     -    सक्षम व्यक्ति 
नाम व जन्मतिथि - ग्रुप-वन गजेटेड ऑफिसर  
पता व नए आधार के लिए - स्थानीय पार्षद  
फोटो, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, लिंग बायोमीट्रिक - किसी से सत्यापन कराने की जरूरत नहीं 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड
ऐसे डाउनलोड करें फॉर्मेट 
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। यहां my adhar विकल्प को चुनें। इसके बाद डॉक्यूमेंट लिस्ट का विकल्प चुने। इसमें तीसरे पेज पर यह फॉर्मेट पत्र उपलब्ध है। इसे डाउनलोड कर सकते हैं।  निरंजनपुर जीएमएस रोड स्थित यूआईडीएआई आधार केंद्र सुबह 9.20 से शाम 5.30 बजे तक खुला रहेगा। 5.30 बजे तक किसी भी समय यहां आधार सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें