डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
Sun, 23 Aug 2015 08:59 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में नामांकन के साथ ही छात्रसंघ चुनाव का चुनावी बिगुल बज गया।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
शनिवार को छात्र नेता नामांकन करने के लिए बड़े जुलूस और पुराने अंदाज में ढोल-नगाड़ों के साथ आए।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
कई नेताओं ने कॉलेज के गेट पर लंबी आतिशबाजी भी की।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के हुजूम को रोकने का भरसक प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने लिंगदोह समिति की कम खर्च की सिफारिशों की जमकर धज्जियां उड़ाईं।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
डीएवी कॉलेज में नामांकन करने आए प्रत्याशियों ने आसपास के क्षेत्रों से ही अपने जुलूस निकालकर शक्ति-प्रदर्शन किया।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
ढोल-नगाड़े लेकर कॉलेज के भीतर घुसे प्रत्याशियों को जबरदस्ती कई जगहों पर रोकने का नाकाम प्रयास हुआ।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
बाद में चीफ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी ने खुद जाकर कुछ जुलूस में से ढोल वालों को कॉलेज से बाहर कर दिया।
डीएवी में बजा चुनावी बिगुल, देखिए कैसे उड़ी नियमों की धज्जियां
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय सक्सेना की ओर से आचार संहिता लागू करते वक्त कॉलेज में जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया था, लेकिन उसका असर कहीं नजर नहीं आया।