अनलॉक-2 के बाद शनिवार को नोएडा से मसूरी घूमने आए परिवार की खुशियां एक हादसे से मातम में बदल गई। घूमने के बाद मसूरी से देहरादून लौट रहे परिवार की इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के तीन लोग, माता-पिता और बेटी जिस कार में सवार थे वह खाई में जा गिरी और दंपती की मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को रविवार सुबह देहरादून-मसूरी मार्ग पर एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली।
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस 108 एंबुलेंस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गहरी खाई में उतरकर बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक दंपती की मौत हो चुकी थी ।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद टीम ने खाई से दोनों घायलों को खाई से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। शनिवार रात को बारिश होने के कारण खाई में फिसलन बढ़ने से टीम को रेस्क्यू में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
6 of 7
कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, हादसे में नीरज त्यागी (55) पुत्र रामपाल सिंह, शगुन त्यागी उम्र 52 साल की मौके पर ही मौत हो गई।