एनआईवीएच के चार दृष्टिहीन खिलाड़ियों ने भारतीय राष्ट्रीय दृष्टिहीन टीम में जगह बनाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
2 of 6
blind
कोच्चि में चल रहे इंडियन इंटरनेशनल ब्लाइंड फुटबाल चैंपियनशिप में तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में भारत, मलयेशिया और लाओस की टीम ने हिस्सा लिया। ब्राजील इस वर्ग की वर्ल्ड चैंपियन है, जबकि भारत की रैंकिंग 25 है।
विज्ञापन
3 of 6
blind
दो से चार दिसंबर तक कोच्चि में आयोजित इंडियन इंटरनेशनल ब्लाइंड फुटबाल चैंपियनशिप में एनआईवीएच देहरादून के पंकज राणा, संदीप सिंह, सोवेंद्र और कोच नरेश सिंह नयाल ने हिस्सा लिया।
4 of 6
blind
कोच्चि में लगे नेशनल कैंप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीन खिलाड़ियों और कोच का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ। टीम के कोच नरेश सिंह नयाल ने बताया कि टीम में छह खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। इनमें चार खिलाड़ी पूरी तरह से दृष्टिहीन होते हैं, जबकि एक गोलकीपर और एक गोल गाइड होता है।
विज्ञापन
5 of 6
blind
गोल गाइड का काम खिलाड़ियों को मैदान में गाइड करना होता है। उन्होंने बताया कि छह सदस्यीय टीम में चार खिलाड़ी उत्तराखंड के थे। उन्होंने बताया कि सेमीफाइनल में मलयेशिया ने भारत को 3-1 से हराया।