फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जला एकादशी: इन 5 उपायों को करने से चमक जाएगी किस्मत और मिलेगा भाग्य का साथ

Sat, 23 Jun 2018 09:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
lord vishnu - फोटो : google
निर्जला एकादशी साल में एक बार आती है। इस दिन लोग व्रत और पूजन तो करते ही हैं, लेकिन इस दिन इन उपायों से भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सौभाग्य प्राप्त कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित सुशांतराज के अनुसार इस एकदाशी के व्रत से 23 एकादशियों के व्रत का फल मिलता है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की 'निर्जला एकादशी' सभी एकादशियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।
 
विज्ञापन

2 of 6
kheer
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा फलदायी होती है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को खीर का भोग जरूर लगाएं। इससे घर में धनलाभ होता है। खीर के भोग में तुलसी का पत्ता रखकर भोग लगाएंगे तो इससे  पर घर-परिवार में शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
pipal
शास्त्रों के अनुसार पीपल में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पण करना चाहिए। इसलिए ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही धनलाभ भी होता है।

4 of 6
चावल
इस दिन हमें पीले वस्त्र धारण करने चाहिए। भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र, फल और अनाज अर्पित करना चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा के उपरांत इस चीजों को किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी क्लेश से मुक्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 6
dana
वैसे तो दान का महत्व शास्त्रों में बताया ही गया है। लेकिन निर्जला एकादशी के दिन किसी गरीब को दान करने से अधिक लाभ होता है। इस दिन वस्त्र, धन, फल और मिठाई का दान कर सकते हैं। वहीं मंदिर में भी अनाज का दान करना फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shivling
निर्जला एकादशी के दिन अगर आप शिव मंदिर जाकर भगवान शिव की पूजा करेंगे तो भी फलदायी होगा। इसके साथ ही आपको भगवान को नारियल, बिल्वफल, सीताफल, सुपारी, कोई भी फल आदि का भोग लगाना चाहिए। साथ ही वहां तेल का दिया जलाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें