संस्थान और प्रशासन ने कुछ दिन पहले अभियान को फिर से शुरू करने का इरादा किया। बीती 21 जून को निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में लेफ्टिनेंट कर्नल योगेश धूमल, हवलदार थिलनैस ग्याल्पो, शिवराज सिंह पंवार, सूबेदार चतर सिंह और सौरभ सिंह ने हर्षिल से आरोहण शुरू किया।