फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nihang Dispute: कम नहीं हो रहा तनाव; पांवटा साहिब में रुके निहंग, जिले में हाईअलर्ट, बॉर्डर पर सख्त निगरानी

Fri, 26 Jun 2026 11:27 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Dehradun News: निहंग सिखों ने दो दिन तक पांवटा साहिब में ही रुकने पर सहमति जताई है। जिसके बाद देहरादून जिले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
निहंगों के दून कूच के बाद तनाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग में निहंग सिखों के साथ हुए विवाद से बढ़ा तनाव कम नहीं हो रहा है। पुलिस प्रशासन से बातचीत में निहंग सिखों ने दो दिन तक पांवटा साहिब में ही रुकने पर सहमति जताई है पर पुलिस देहरादून जिले में हाईअलर्ट पर है। उत्तराखंड कूच की आशंका के मद्देनजर सीमाओं पर सख्त निगरानी की जा रही है।

देहरादून जिले में पुलिस और खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अगले कुछ दिनों तक जिले की सीमाओं पर विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच भी शुरू कर दी है।

जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों कुल्हाल बॉर्डर, आशारोड़ी और रायवाला में बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इन स्थानों पर पुलिस बल के साथ खुफिया विभाग के अधिकारी भी तैनात हैं, जो आने-जाने वालों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वाहनों के दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर यात्रियों से पूछताछ भी की जा रही है।

बैरियर तोड़ उत्तराखंड में किया प्रवेश: अज्ञात निहंग सिखों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
निहंगों के दून कूच के बाद अलर्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। होटल, धर्मशाला, बस अड्डों और रेलवे स्टेशन सहित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
निहंगों को रोकेने के लिए खड़ी पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुफिया तंत्र को सक्रिय कर हर छोटी-बड़ी सूचना पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एहतियाती कदम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए गए हैं। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

4 of 5
गुरुद्वारे में निहंग सिख - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है। निहंग सिखों को दून से पांवटा साहिब भेज दिया गया था। वहां उनसे बातचीत की गई है। कई स्तर से मामले को सुलझाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निहंगों ने लहराई तलवारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलवार लहराने के वीडियो वायरल
कुल्हाल बार्डर पर बैरियर तोड़ने के बाद पुलिस को चकमा देते हुए देहरादून में घुसे निहंगों के सड़क पर खड़े होकर तलवार लहराने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इससे शहर में लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात निहंग देहरादून में अपने वाहन लेकर घुस आए थे। उसके बाद कुछ स्थानों पर लोगों ने उनके वीडियो बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें