मसूरी में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी के 80 फीसदी होटल बुक
पहाड़ों की रानी मसूरी नए साल के जश्न के लिए तैयार है। मसूरी सहित आसपास के 80 फीसदी होटल एडवांस बुक हो गए हैं। शहर को नए साल के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया गया है। मसूरी सहित कैंपटी, धनोल्टी, बुरांसखंडा में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। अधिकांश होटल बुक होने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि नए साल के लिए शहर के करीब 80 फीसदी होटल एडवांस बुक हो गए हैं। इस साल अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। आज लाइव बैंड, डीजे, डांस आदि कार्यक्रमों की तैयारी है।