फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नए साल पर उत्तराखंड पहुंचे हजारों सैलानी, मसूरी से लेकर नैनीताल तक दिखी रौनक, लेकिन नहीं मना पाए जश्न

Thu, 31 Dec 2020 08:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
उत्तराखंड में नए साल पर पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न मनाने के लिए हजारों पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे। मसूरी, धनोल्टी, औली, टिहरी, नैनीताल, कौसानी समेत कई पर्यटन स्थलों पर दिनभर खासी चहल पहल रही। रात के समय सामूहिक पार्टियों पर रोक के कारण पर्यटकों ने दिन में ही नए साल का जश्न मनाया। तस्वीरें देखिए... 
विज्ञापन

2 of 8
नए साल का जश्न मनाने औली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए औली सहित चमोली जिले के अन्य पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार हो गए हैं। जोशीमठ, औली, मंडल, चोपता, तपोवन क्षेत्रों में भारी संख्या में पर्यटक थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने पहुंच गए। कई स्थानीय युवा भी पर्यटक स्थलों में पहुंचे हैं। औली में 5000 पर्यटक पहुंच चुके हैं। पर्यटकों की चहल-पहल से व्यवसायी भी खुश हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
नए साल का जश्न मनाने धनोल्टी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को धनोल्टी और कोटी कालोनी में सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे तिवाड़ गांव में स्थित होम-स्टे दोपहर तक फुल हो गए। कोरोना संक्रमण के कारण नाइट पार्टी, डीजे और सार्वजनिक पार्टी पर पाबंदी लगाए जाने से कई पर्यटक खासे मायूस दिखे। पुलिस-प्रशासन ने भी नए साल के होने वाले आयोजनों पर अपनी निगाह रखी। 

4 of 8
टिहरी झील में बोटिंग करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, टिहरी झील में बोटिंग के लिए भी सैड़कों सैलानी यहां पहुंचे। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि नए साल का जश्न मनाने के लिए करीब 12 सौ लोगों ने कोटी कालोनी पहुंच कर बोटिंग का लुत्फ उठाया। 
विज्ञापन

5 of 8
नए साल का जश्न मनाने नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नैनीताल में 2020 की विदाई और वर्ष 2021 के स्वागत का जश्न अन्य वर्षो की तुलना में काफी फीका रहा। हलांकि सैकड़ों पर्यटक नैनीताल पहुंचे, लेकिन इस बार न तो माल रोड और न ही अन्य स्थानों पर पर्यटकों भारी भीड़ दिखाई दी। इक्का-दुक्का होटलों में जो कार्यक्रम हुए और वो भी बेहद संक्षिप्त और कोरोना गाइडलाइंस के बीच। देर शाम लगभग सात बजे से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी। 
विज्ञापन

6 of 8
नए साल पर मां पूर्णागिरी धाम पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के आगमन पर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे। मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन करने के बाद उन्होंने नववर्ष की मंगल कामना की। पुजारियों ने मंदिर को फूलमालाओं से सजाया है। यूपी के पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, नैनीताल, अल्मोड़ा आदि जगहों से काफी तादाद में लोग पूर्णागिरि धाम पहुंचे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
नए साल का जश्न मनाने मसूरी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
2020 की विदाई और नए साल का स्वागत समारोह पहाड़ों की रानी मसूरी मे फीका रहा। नए साल का जश्न मनाने बड़ी संख्या में सैलानी मसूरी पहुंचे, लेकिन सरकारी प्रतिबंधों के कारण जश्न नहीं मना पाए। शहर के आसपास के पर्यटक स्थलों मे सैलानियों की भीङ से खूब रौनक देखने को मिली। शहर में  चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। वहीं, सैलानी जाम की समस्या से भी दो चार होते नजर आए। 
विज्ञापन

8 of 8
दून चिड़ियाघर पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
साल के अंतिम दिन कोरोना संक्रमण से बेखौफ पर्यटकों की भारी भीड़ दून चिड़ियाघर में भी उमड़ रही। दून चिड़ियाघर अधिकारियों की मानें तो ब़हस्पतिवार को अवकाश नहीं होने के बावजूद 2500 पर्यटकचिड़ियाघर पहुंचे। दिलचस्प पहलू यह रहा कि दून चिड़ियाधर पहुंचने वाले पर्यटकों में स्थानीय पर्यटकों के अलावा नई दिल्ली, हरियाणा समेत दूसरे राज्यों से नए साल का जश्न मनाने मसूरी जा रहे रहे पर्यटक शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें