फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: टोपी और मफलर में माल रोड पर घूमने निकले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, पहचान ही नहीं पाए लोग... 

Tue, 29 Dec 2020 11:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दुनिया को अपने अनोखे अंदाज से गुदगुदाने वाले प्रसिद्ध हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव सोमवार रात को कुछ देर के लिए सपरिवार नैनीताल पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ माल रोड पर सैर की और एक रेस्टोरेंट में नाश्ता किया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वह अपने परिवार और कुछ दोस्तों के साथ सोमवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने नैनीझील के आसपास के नजारों को देखा। माल रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में नाश्ता किया। ठंड से बचने के लिए उन्होंने कोट पहना था। सिर पर टोपी के साथ मफलर बांधा था। मास्क की वजह से उन्हें काफी देर तक लोगों ने पहचाना नहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
संक्षिप्त मुलाकात में राजू ने पत्रकारों को बताया कि 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने परिवार के साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क आए थे। वापस लौटने से पहले उनकी अचानक नैनीताल आने की योजना बनी और वह यहां आ गए। बताया कि वह अक्सर नैनीताल आते रहते हैं। इसके बाद वह अपनी कार में साथियों के साथ हल्द्वानी की ओर चले गए।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, क्रिसमस और वीकेंड पर सैलानी नैनीताल पहुंचे। अब 31 दिसंबर के मौके पर भी सैलानियों के उमड़ने की उम्मीद है। बीते दिनों तल्लीताल, माल रोड, पंत पार्क, भोटिया मार्केट आदि जगहों पर पर्यटकों की रौनक बनी हुई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस पर नगर के बाहर नारायण नगर, रूसी बाईपास और पाइंस में पर्यटकों के वाहन पार्क कराए गए। क्रिसमस का जश्न मनाने के बाद अधिकतम सैलानी घरों को लौट गए हैं। सोमवार को नगर के बाहर बनाई अस्थायी पार्किंगों पर वाहन न के बराबर रहे। हालांकि नगर के भीतर पार्किंग स्थल पैक दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
चिड़ियाघर में 605, केव गार्डन में लगभग 500, वाटरफॉल में 501, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 99 पर्यटकों ने भ्रमण किया। पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि नए साल के जश्न पर 31 दिसंबर को नैनीताल फिर गुलजार हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें