फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: तस्वीरों में देखें, देहरादून में मना जश्न, झूमकर किया नए साल को सलाम

Wed, 01 Jan 2020 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • राजधानी में धूमधाम से मनाया गया नए साल का जश्न, होटल, रेस्त्रां और पब रहे पैक
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
घड़ी की तीनों सुईयों के मिलाप के साथ दून फिजाएं आतिशबाजी की गूंज से गुंजायमान हो गईं। रंग बिरंगी आतिशबाजी से सराबोर आसमान के नीचे दून वासियों ने नए साल का जोरदार स्वागत किया। इससे पहले वर्ष 2019 की विदाई के कार्यक्रम भी शाम से रात 12 बजे तक चलते रहे।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
होटलों, रेस्त्राओं और पबों में युवाओं ने जमकर मस्ती की। यहां अलग-अलग थीम पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं कवियों ने लोगों को ठहाके लगवाए तो कहीं गायकों ने समां बांधा। इस दौरान युवाओं ने सड़कों पर हुड़दंग भी किया, मगर पुलिस की सख्ती और इंतजाम के बीच गनीमत रही कि कहीं बड़ा मामला नहीं हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न पर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाली राजपुर रोड दो दिन पहले से ही रंग बिरंगी रोशनी में नहाई हुई थी। इस रोड पर तमाम होटलों, क्लबों, पबों आदि में नए साल के जश्न की खासी तैयारियां की गईं थी। सोमवार शाम से ही यहां विशेष नृत्य कार्यक्रम और संगीत की महफिलें सजने लगीं थी।
 

4 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा चकराता रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार रोड, सहारनपुर रोड पर भी सैकड़ों जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कहीं बॉलीवुड गायक बुलाए गए तो कहीं कवियों और शायरों का जमावड़ा लगा। नए साल के फिल्मी गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। कई जगहों पर कई विशेष थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक लोग शहर की सड़कों पर घूमते रहे। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर भी नए साल की बधाईयां दी। रात 12 बजते ही घंटाघर और इसके आसपास लोगों ने जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को बधाईयां देते हुए अपने अपने घरों को रवाना हुए। 
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : अमर उजाला
शाम से ही राजपुर रोड और आसपास के मॉल और मल्टीप्लेक्स खरीददारी और जश्न के लिए इकट्ठा होने लगे थे। लोगों ने मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखी और इसके बाद विभिन्न जश्न और कार्यक्रमों में भाग लिया। कई मॉल आदि में विभिन्न थीम प्रोग्राम आयोजित किए गए थे। इस दौरान लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा तो गिफ्ट आदि भी एक दूसरे को भेंट किए। 
 
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए पिकनिक स्पॉट पर भी खासी व्यवस्थाएं की गईं थी। यहां पर्यटकों के लिए विभिन्न आयोजन किए गए थे। यहां संगीत की धुन पर लोगों ने खुले आसमान के नीचे नए साल का जश्न मनाया।
विज्ञापन

8 of 8
दूर-दूर से मसूरी और इसके आसपास के स्थलों पर एकांत में पार्टी मनाने पहुंचे थे। लोगों ने तंबू लगाकर कैंप फायर भी किया। मालसी जू, एफआरआई, सहस्रधारा, रोबर्स केव, संतला देवी, गुलघाटी समेत तमाम स्थल पर लोगों ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें