फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : डोबरा-चांठी पहुंचे हरीश रावत का बांध प्रभावितों ने किया घेराव, कहा- सीएम रहते नहीं किया निराकरण

Wed, 04 Nov 2020 02:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
नई टिहरी में डोबरा-चांठी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का रौलाकोट के बांध प्रभावितों ने घेराव किया। प्रभावितों ने कहा कि सीएम रहते हरीश रावत ने डोबरा-चांठी पुल प्रभावितों की मांगों का निराकरण नहीं किया। पुलिस ने बमुश्किल पूर्व सीएम के काफिले को पार करवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आठ नवंबर को टिहरी बांध प्रभावितों को डोबरा-चांठी पुल की सौगात मिलेगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत पुल का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देेने के लिए प्रशासन और लोनिवि के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू होने से बांध प्रभावित प्रतापनगर, थौलधार ब्लॉक और उत्तरकाशी जिले की गाजणा पट्टी के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
टिहरी झील के उस पार बसे प्रतापनगर और गाजणा पट्टी के गांवों को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया कराने के लिए 2006 से टिहरी झील के ऊपर डोबरा चांठी पुल निर्माणाधीन था। 14 साल के इंतजार के बाद पुल अब बनकर तैयार हो गया है। पुल से वाहनों का आवागमन शुरू करने के लिए स्थानीय लोग शासन-प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। 300 करोड़ की लागत से डोबरा-चांठी में झील के ऊपर 725 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया है।

4 of 5
डोबरा चांठी पुल - फोटो : अमर उजाला File photo
पुल के ऊपर साढ़े 15 टन क्षमता के वाहन 30-30 मीटर के अंतराल में गुजर सकते हैं। वाहनों की गति सीमा को नियंत्रित करने के लिए इलेक्ट्रानिक ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। पुल को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए छह करोड़ की लागत से आधुनिक तकनीक की लाइटिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (file photo)
पुल के लोकार्पण को लेकर कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डोबरा-चांठी आकर बहुप्रतीक्षित पुल को जनता को समर्पित करेंगे। प्रदेश सरकार के स्तर पर पीएम के कार्यक्रम के लिए समय भी मांगा गया था, लेकिन पीएमओ से समय नहीं मिल पाया। प्रतापनगर के विधायक विजय सिंह पंवार ने बताया कि आठ नवंबर को दोपहर 12 बजे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत डोबरा पहुंचकर पुल का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें