देहरादून में पलटन बाजार, हनुमान चौक, चकराता रोड, राजपुर रोड व अन्य मुख्य बाजारों में पूरे दिनभर खासी चहल-पहल नजर आई। देर शाम तक महिलाएं बाजारों में खरीदारी करती दिखाई दीं। कई महिलाओं ने महंगे दामों पर भी मेहंदी लगवाई। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की खासी मौजूदगी देखी गई।