फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-SET अभ्यर्थियों के लिए खड़ी हुई नई मुसीबत, इस वजह से नौकरी के लिए नहीं कर पा रहे आवेदन

Fri, 08 Jun 2018 04:55 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
exam
यूसेट क्वालिफाई करने वाले युवाओं के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है। केवल इस वजह से वे नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Exam schedule
उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यूसेट) क्वालिफाई करने वाले करीब एक हजार युवाओं को पांच महीने बाद भी प्रमाण-पत्र नहीं मिला है। इस वजह से ये युवा विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। परीक्षा आयोजक कुमाऊं विश्वविद्यालय का कहना है कि वेरिफिकेशन प्रक्रिया की वजह से प्रमाण-पत्र में विलंब हुआ है। जल्द ही प्रमाण-पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
kumaun university
कुमाऊं विवि ने अक्तूबर 2017 में यूसेट का आयोजन किया था। 27 विषयों में आयोजित हुई परीक्षा में 16,893 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। जनवरी 2018 में परीक्षा परिणाम जारी हुआ था, जिसमें करीब एक हजार अभ्यर्थियों ने यूसेट क्वालिफाई किया। नियम के हिसाब से परीक्षा क्वालिफाई करने के बाद अभ्यर्थियों को एक पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाना था। इसके आधार पर उन्हें सूबे के विश्वविद्यालयों या कॉलेजों में नौकरी का मौका मिलना था।

4 of 5
लेकिन, कुमाऊं विवि ने पांच महीने बाद भी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया है। उनका कहना है कि इस देरी का असर उनके भविष्य पर पड़ रहा है। वहीं, यूसेट के सदस्य सचिव प्रो. कविदयाल का कहना है कि चूंकि प्रमाण-पत्रों की वेरिफिकेशन प्रक्रिया जरूरी थी, इसलिए विलंब हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परीक्षा - फोटो : getty images
उन्होंने बताया कि इसी माह में अभ्यर्थियों को यूसेट का प्रमाण-पत्र जारी हो जाएगा। यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के समकक्ष उत्तराखंड में उत्तराखंड राज्य पात्रता परीक्षा (यूसैट) का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें