फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए कैसे? दृष्टिहीनों के लिए मुसीबत बनी PM मोदी की नई करेंसी

Wed, 14 Dec 2016 09:01 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
note ban - फोटो : amar ujala
रिजर्व बैंक की ओर से जारी की गए 2000 रुपये के नोट को दृष्टिहीन 20 और 500 रुपये को 10 रुपये का समझ रहे हैं। यह समस्या नोट के छोटे साइज की वजह से आ रही है।
विज्ञापन

2 of 9
blind
अब तक प्रचलित भारतीय नोटों की खासियत यह रही है कि मूल्य बढ़ने के साथ-साथ उनकी साइज भी बढ़ती जाती थी, दृष्टिहीन इसी साइज के आधार पर नोटों की कीमत का अनुमान लगाते थे। दृष्टिहीनों को इन नए नोटों से परिचित कराने के क्रम में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान(एनआईवीएच) में यह समस्या सामने आई है। संस्थान ने इस बाबत रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी पत्र लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 9
money
अमर उजाला ने सोमवार को दृष्टिबाधितों के बीच इस समस्या को प्रायोगिक तौर पर देखा। 20 दृष्टिबाधितों के समूह में सोमवार को 20, 50, 100 और 2000 के नोट वितरित किए गए और उनसे पूछा गया कि उनके पास कितने-कितने मूल्य के नोट हैं। सभी दृष्टिबाधितों ने 2000 रुपये को दस या बीस रुपये ही बताया।
 

4 of 9
blind
इस मौके पर 500 रुपये का नोट न उपलब्ध होने की वजह से उसका अनुमान नहीं लगवाया जा सका। हालांकि एनआईवीएच इंटर कॉलेज के प्राचार्य कुलबीर सिंह ने बताया कि दृष्टिबाधितों को जब 500 रुपये के नए नोट दिए गए थे, उनमें से कुछ ने उसे 10 तो कुछ ने 20 रुपये के रूप में पहचाना।
 
विज्ञापन

5 of 9
blind
प्रशिक्षणार्थी दृष्टिहीन अंकित कहते हैं कि नए नोट के बारे में हमें लगातार बताया और समझाया तो जा रहा है लेकिन अब भी हाथ में पकड़कर इसकी पहचान मुश्किल हो रही है। इसका छोटा साइज होने की वजह से अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं। इसी तरह दृष्टिहीन सुंदरलाल कहते हैं कि पहचान में गड़बड़ी होने की वजह से हम जैसे लोगों को तो बड़ा नुकसान हो सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 9
RBI
प्राचार्य कुलबीर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने पहली बार करेंसी के साइज में बदलाव किया है, लिहाजा यह परेशानी हो रही है। दृष्टिबाधित साइज के आंकलन के आधार पर ही नोट पहचानते हैं। पहचान सही है कि नहीं, इसकी पुष्टि के लिए वे नोटों के साइज और दोनों किनारों पर उभरी हुई लाइनों की मदद लेते थे।
 
विज्ञापन

7 of 9
sdf
1000 रुपये के नोट पर छह और पुराने पांच सौ के नोट पर दोनों साइडों में पांच-पांच उभरी लाइनें होती थीं। हालांकि यह लाइनें नए नोटों पर भी है। दो हजार के नोट में सात लाइनें और नए पांच सौ में पांच लाइनें हैं, मगर यह पहचान इस लिहाज से अपर्याप्त हैं कि नोट पुराना होने के साथ लाइनों का उभार प्रतीत होना कम हो जाता है।
 

8 of 9
अंधा
उन्होंने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दृष्टिबाधितों को तो नोट पहचाने के लिए प्रशिक्षित कर दिया जाएगा, मगर पूरे देश के दृष्टिबाधितों को इन नए नोटों के बारे में प्रशिक्षित करना अनिवार्य है, वरना उन्हें नए नोटों से बड़ा नुकसान होगा।
विज्ञापन

9 of 9
रुपया - फोटो : demo pic
गौरतलब है कि राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान(एनआईवीएच) दृष्टिबाधितों के लिए देश का जाना-माना केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान है। इस वक्त यहां देशभर से 500 से ज्यादा दृष्टिहीन और दृष्टिबाधित ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में रिजर्व बैंक को भी पत्र भेजा गया है, ताकि भविष्य में आने वाले नोट ऐसे हों जिन्हें दृष्टिबाधित भी आसानी से पहचान सकें। दृष्टिहीन इन नोटों को हाथ की तर्जनी और मध्यमा अंगुली के बीच रखकर उसका साइज मापते हैं। बड़े नोट को चौड़ाई से जब अंगुलियों के बीच रखा जाता है तो उसमें से कुछ हिस्सा बाहर निकलता है। इससे ही नोट की कीमत का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें