फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में PM मोदी के शिलान्यास करने के बाद चार दिन से 'लावारिस' पड़े शिलापट्ट, तस्वीरें

Wed, 25 Oct 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
narendra modi
हाल ही में पीएम मोदी ने केदारनाथ में 700 करोड़ रुपए के पुननिर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। लेकिन चार दिन ये ये शिलापट्ट लावारिस हालत में पड़े हैं। साथ ही वहां आज  तक सफाई भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

2 of 6
narendra modi
धाम के कपाट बंद होने के बाद से प्रशासन द्वारा न तो शिलापट्टों को सुरक्षित रखा गया है और न ही केदारपुरी में लगी बैरिकेडिंग को हटाया गया है। मंदिर मार्ग पर कुर्सियों का ढेर लगा है।
विज्ञापन

3 of 6
narendra modi
पीएम मोदी ने 20 अक्तूबर को केदारनाथ के पुनर्निर्माण के तहत पांच योजनाओं का शिलान्यास किया था। इसके बाद इन शिलापट्टों को कार्यक्रम स्थल पर ही छोड़ दिया गया।
 

4 of 6
narendra modi
21 अक्तूबर को बाबा केदार के कपाट बंद होने के साथ डोली के साथ प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारी भी जिला व तहसील मुख्यालयों पर लौट आए।
विज्ञापन

5 of 6
narendra modi
ऐसे में किसी ने भी शिलापट्टों को सुरक्षित स्थान पर रखने की न तो बात कही न प्रयास किए। पहले ही दिन से चर्चाओं में रहे शिलापट्ट मंदिर परिसर के बाहर पड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
pm modi in kedarnath dham
दूसरी तरफ मंदिर मार्ग से वीआईपी हेलीपैड और मंदिर के चारों तरफ लगी बैरिकेडिंग को भी नहीं हटाया गया है। इधर, ऊखीमठ के उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि धाम में मौजूद निम को शिलापट्ट को अपने कब्जे में लेने और बैरिकेडिंग हटाने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें