एक अक्टूबर से पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए ये नियम बदलने जा रहा है। इससे ग्राहकों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। पढ़िए जरूरी खबर...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब नेशनल बैंक के इस नए चार्ज से ग्राहकों को जोर का झटका लगेगा। जी हां, अब बैंक ने लेन-देन में नया चार्ज लगा दिया है। पीएनबी एटीएम से महीने में 5 बार से ज्यादा ट्रांजेक्टशन करने पर अब चार्ज लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
pnb bank
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ये नियम एक अक्टूबर 2017 से लागू होगा। पीएनबी में अभी तक एटीएम से लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता थ। पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों को जारी अपने नोटिस में यह जानकारी दी है।
4 of 6
एटीएम
बैंक ने कहा है कि पीएनबी एटीएम से पीएनबी ग्राहकों के लिए मुफ्त लेन-देन की संख्या और मुफ्त लेनदेन से अधिक लेनदेन पर शुल्क संशोधित किए गए हैं। 1 अक्टूबर 2017 से संशोधित शुल्क लागू होंगे।
विज्ञापन
5 of 6
atm theft
बचत-चालू-ओवरड्राफ्ट खाता धारकों पर महीने में पांच बार से अधिक लेनदेन करने पर 10 रुपये प्रति लेन-देन के हिसाब से शुल्क लगेगा। भले ही पीएनबी कार्ड धारक केवल पीएनबी एटीएम पर ही लेन-देन करे।
इस प्रकार, ग्राहकों को मुफ्त सीमा से अधिक एटीएम से पैसे निकालने और मिनी स्टेटमेंट निकालने करने पर शुल्क देना होगा। हालांकि शेषराशि पूछताछ, निधि स्थानांतरण या ग्रीन पिन आवेदन जैसे गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।