फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता रहे थे सेना में ले. जनरल, बेटा बन गया थल सेना प्रमुख

Sun, 18 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Bipin Rawat - फोटो : ANI
देश के अगले सेना प्रमुख का दायित्व संभालने जा रहे ले. जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के मूल निवासी सैन्य परिवार की पृष्ठभूमि से आते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
इनके पिता लक्ष्मण सिंह रावत भी ले. जनरल रहे हैं। देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से स्नातक बिपिन रावत को दिसंबर 1978 में 11 गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में कमीशन मिला था। अकादमी में उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को एक सितंबर, 2016 को सेना का उप प्रमुख बनाया गया था। उप सेना प्रमुख बनने से पहले ले. जनरल रावत सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर थे। बिपिन रावत को अधिक ऊंचाई वाले स्थान पर युद्ध और आतंकवाद विरोधी गतिविधियों का अनुभव प्राप्त है।

4 of 6
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
वे पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इंफेंट्री बटालियन की कमान भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स और एक इंफेंट्री डिवीजन की कमान भी संभाली है।
विज्ञापन

5 of 6
विपिन रावत - फोटो : AmarUjala
उन्होंने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चैप्टर-7 मिशन में बहुराष्ट्रीय ब्रिगेड की भी कमान संभाली है। संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करते हुए उन्हें दो बार फोर्स कमांडर प्रशस्ति पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
अपने 35 वर्ष के सेवा काल के दौरान उन्हें वीरता और विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत भी किया गया है, जिनमें यूवाईएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एसएम, वीएसएम, सीओएएस प्रशस्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें