उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुरुवार देर रात से हो रही बर्फबारी से एक बार फिर राज्य भर में ठंड बड़ गई है। लेकिन अगर आपने सफेद चांदी से ढकी वादियों की इन तस्वीरों को नहीं देखा तो और कुछ नहीं देखा...
विज्ञापन
2 of 11
snowfall
मुनस्यारी में रात को शुरु हुई बर्फबारी शुक्रवार सुबह तक जारी रही। यहां सुबह तक लगभग आधा फिट जमा हो चुकी है। यहां पुरानी और नई बर्फ मिलाकर लगभग एक फुट है।
विज्ञापन
3 of 11
snowfall
पर्यटकों और स्थानीय लोगाें ने नैनीताल में बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया।
4 of 11
snowfall
पिंडर घाटी क्षेत्र व शामा क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। धानाचूली, रानीखेत के चौबटिया में भी बर्फबारी हुई है।
विज्ञापन
5 of 11
snowfall
रुद्रप्रयाग जिले में हो रही लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण डीएम ने शुक्रवार को भी समस्त शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 11
snowfall
जोशीमठ में कल देर रात से हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। यहां कई गांव बर्फ से ढक गए हैं।
विज्ञापन
7 of 11
snowfall
चमोली जिले में बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नंदा घुंघटी, खिर्सू औली, गोरसों सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर रात से ही बर्फबारी होती रही।
8 of 11
snowfall
बर्फबारी से उत्तराखंड में करीब 311 गांवाें का संपर्क कटा हुआ है। 37 से ज्यादा सड़कों बंद पड़ी हैं। वहीं केदारनाथ के साथ सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है।
9 of 11
snowfall
मसूरी में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे से दोबारा बर्फबारी शुरू हो गई जो सुबह करीब नौ बजे तक जारी रही। पर्यटकों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।
10 of 11
snowfall
बर्फबारी के दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान कई वाहन बर्फ में फंस गए।