फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

Sun, 21 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली रविवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के साथ एशिया के सबसे बड़े टिहरी बांध के दौरे पर पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

2 of 8
उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के संयुक्त सहयोग से काली नदी पर बनने वाले पंचेश्वर बांध के निर्माण के मद्देनजर ने टिहरी बांध के पावर हाउस के निर्माण, विद्युत उत्पादन की तकनीकी जानकारी के साथ ही प्रभावित हुए गांवों के पुनर्वास के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

3 of 8
नेपाल के प्रधानमंत्री ओली रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेना के हेलीकॉप्टर से पत्नी के साथ कोटी कॉलोनी पहुंचे। वहां केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल और प्रदेश के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने नेपाल के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का स्वागत किया।

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

4 of 8
प्रधानमंत्री वहां से सीधे व्यू प्वाइंट पर पहुंचे, जहां टीएचडीसी के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां पर भागीरथी और भिलंगना नदी का संगम था। वर्तमान में यहां पर टी वन और टी टू सुरंग है। यहीं से पानी अब पावर हाउस में जाता है। झील 42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

5 of 8
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि टिहरी बांध की झील में एक शहर और 125 गांव समाए हुए है, जिनका पुनर्वास नई टिहरी, हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में किया गया है।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

6 of 8
टीएचडीसी के निदेशक (तकनीकी) डीपी सिंह ने नेपाल के प्रधानमंत्री को डैम के बारे में जानकारी दी। बताया कि 1978 में शुरू हुई यह परियोजना 1988 में टीएचडीसी को हस्तगत की गई।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

7 of 8
परियोजना की शुरूआती लागत 600 करोड़ आंकी गई थी लेकिन लोगों के पुनर्वास के बाद इस परियोजना पर कुल 19 हजार करोड़ खर्च हुए। वर्तमान में परियोजना से 10 से 15 करोड़ की आय प्रतिदिन हो रही है।
विज्ञापन

एशिया का सबसे बड़े बांध पर पहुंचे नेपाल पीएम ओली, तस्वीरें

8 of 8
नेपाल के प्रधानमंत्री के इस दौरे में उनकी पत्नी सधिका साकिया, उपप्रधानमंत्री कमल थापा, गृह मंत्री शक्ति बहादुर, वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद, टिहरी सांसद मालाराज्य लक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद तरूण विजय, नेपाल में भारत के राजदूत रणजी राय, केंद्रीय संयुक्त सच‌िव अभय ठाकुर, डीआईजी गढ़वाल संजय गुंज्याल, टीएचडीसी के सीएमडी आरटीएस साई शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें