फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

Sat, 14 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 11
नेहरू पर्वतारोहण संस्थान आज 14 नवंबर को पचास साल का हो गया। निम प्रशासन ने संस्थान की 50वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

2 of 11
निम के गौरवशाली इतिहास की यादों को साझा करने के लिए संस्थान के चार पूर्व प्रधानाचार्य भी यहां पहुंचे। दोपहर बाद 240वें बेसिक कोर्स के समापन पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें 112 प्रशिक्षु शामिल थे, जिसमें आठ प्रशिक्षु आस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड और इटली के थे।
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

3 of 11
वर्ष 1965 में उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की स्थापना की गई थी। आजकल केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं यात्रा के सफल संचालन के लिए सुर्खियों में चल रहे निम ने इन पचास सालों में उपलब्धियों का पहाड़ खड़ा किया है।

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

4 of 11
इन पचास सालों में निम में चलाए जा रहे एडवेंचर, बेसिक, एडवांस, सर्च एंड रेस्क्यू, मैथड ऑफ इंस्ट्रक्शन तथा स्पेशल कोर्स से 27 हजार से अधिक प्रशिक्षु पर्वतारोहण, स्कीइंग, राफ्टिंग आदि साहसिक गतिविधियों के गुर सीख चुके हैं। इसमें विश्व के विभिन्न देशों के करीब पांच हजार से ज्यादा प्रशिक्षु भी शामिल हैं। 1965 में संस्थान की स्थापना के बाद संस्थान का निरीक्षण करतीं तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी।
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

5 of 11
प्राकृतिक आपदाओं के दौरान निम की विशेषज्ञता को देखते हुए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवानों को भी निम में आपदा प्रबंधन तथा खोज एवं बचाव के गुर सिखाए जा रहे हैं। (तस्वीर- केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य में जुटे निम के जवान।)
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

6 of 11
निम की टीम एवरेस्ट समेत तीन दर्जन से अधिक हिमशिखरों पर तिरंगा लहरा चुकी है। निम से प्रशिक्षण पाए लोगों ने भी पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश-दुनिया में खूब नाम कमाया है। (तस्वीर- हेलीकॉप्टर द्वारा पर्वतारोहण के गुर स‌िखाती न‌िम की टीम)
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

7 of 11
प्रथम भारतीय महिला एवरेस्टर सुश्री बछेंद्री पाल के साथ ही सुश्री चंद्रप्रभा ऐतवाल, संतोष यादव, डा. हर्षवंती बिष्ट, कृष्णा पाटिल, ताशी-नुंग्शी, अरुणिमा सिन्हा, अर्जुन वाजपेई आदि ख्यातिप्राप्त पर्वतारोहियों ने निम से ही पर्वतारोहण का ककहरा सीखा। (तस्वीर- उत्तरकाशी स्थ‌ित संस्थान में कृत्रिम वॉल पर क्लाइंबिंग के गुर सीखते प्रशिक्षु।)

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

8 of 11
एवरेस्ट पर सफल आरोहण कर चुके कुशाल राणा, दशरथ रावत, विनोद गुसाईं, सूबेदार मेज तेजपाल, सूबेदार कुंवर सिंह आदि निम में प्रशिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। (केदारनाथ में काम करते न‌िम के सदस्य- फाइल फोटो)

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

9 of 11
न‌िम के प्राचार्य कर्नल अजय कोठ‌ियाल ने बताया क‌ि पर्वतारोहण प्रशिक्षण के विश्व स्तरीय मानकों के चलते निम का देश-दुनिया में अलग स्थान है। इस वर्ष को गोल्डन जुबली वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

10 of 11
पर्वतारोहण प्रशिक्षण के अलावा हमें आपदा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित निकालने, केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण, नंदा देवी राजजात आयोजन की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, जिसे हमने सफलता के साथ पूरा किया।
-कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य निम उत्तरकाशी।
(हमारे संवाददाता से बात करते न‌िम के प्राचार्य- फाइल फोटो)
विज्ञापन

50 का हुआ दिग्गज पर्वतारोहियों का 'गुरु' NIM, तस्वीरों में सफर

11 of 11
शनिवार को निम की स्थापना के 50 साल पूरा होने पर संस्थान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।  संस्थान के पूर्व प्रधानाचार्य एयर वाइस मार्शल (से.नि.) एके भट्टाचार्य, कर्नल (से.नि.) अजीत दत्त, मेजर (से.नि.) केएस धामी तथा कर्नल आईएस थापा भी समारोह में पहुंचे। तस्वीरें एवं स्टोरी- प्रताप रावत, अमर उजाला, उत्तरकाशी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें