neem karoli baba
- फोटो : amar ujala
रामदास ने अनेक पुस्तकें लिखीं जो विश्व स्तर पर चर्चित हुईं। इनमें एलएसडी द साइकेडेलिक एक्सपीरिएन्स, डूइंग योर ओन बीइंग, जर्नी ऑफ अवेकनिंग, बी हियर नाउ, हाऊ कैन आई हेल्प सहित एक दर्जन पुस्तकें हैं जो आध्यात्म, मानव जीवन के उद्देश्य पर केंद्रित हैं। बाबा के चमत्कारों, अनुभवों और शिक्षाओं पर उनकी पुस्तक मिरेकल्स ऑफ लव बहुत चर्चित रही। 1997 में लकवे के घातक आघात के बावजूद वे आज भी हवाई आइलैंड में रहकर वेब पोर्टल के माध्यम से विश्व में आध्यात्म, शांति और प्रेम का प्रकाश फैला रहे हैं।