फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां एक महीने में ही टूट जाता है चारधाम यात्रा का रिकॉर्ड, जानिए इस मंदिर का रहस्य

Tue, 27 Jun 2017 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
मणिकूट पर्वत
भगवान शिव का यह धाम अपना एक रोचक इतिहास संजोए हुए है। इस मंदिर की खासियत है कि यहां एक महीने में ही इतने तीर्थयात्री आते हैं, जितनी पूरी चारधाम यात्रा में नहीं आ पाते। जानिए, इस मंदिर का रहस्य...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
neelkanth mahadev temple
हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के बारे में। आगामी नौ जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। एक महीने में ही यहां इतनी बड़ी संख्या में कांवड़ आते हैं कि आप गिनती तक नहीं कर सकते। यह मंदिर कावंड़ों की आस्‍था का प्रमुख केंद्र है। 
विज्ञापन

3 of 8
neelkanth mahadev temple
पौराणिक मान्यता है कि यही वो स्थान है जहां भगवान शिव ने समुद्र मंथन में निकले विष को अपने कंठ में धारण कर तपस्या की थी। जहर के प्रभाव से महादेव का कंठ नीला पड़ गया था। यहीं से भगवान शिव नीलकंठ महादेव कहलाये थे। 

4 of 8
neelkanth mahadev temple
मणि कूट पर्वत के शीर्ष पर स्थित भगवान शिव का पौराणिक नीलकंठ धाम जहां सावन के महीने में बड़ी संख्या में शिव भक्त कावड़ लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। मान्यता है कि विष पीने के बाद भगवान शिव के शरीर में तेज़ जलन से इस स्थान पर काफी शांति मिली थी। देवताओं के आग्रह पर इस स्थान पर भोलेनाथ ने शिवलिंग की उत्पति की। तब से देव और मानव यहां आराधना कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
kanwar
नीलकंठ मादेव की कावड़ यात्रा के लिए शिव भक्तों में नया जोश ओर उमंग उठने लगती है। अपने क्षेत्र से बड़ी संख्या में कावड़ लेकर यात्रा पर निकल पड़ते हैं। इनका पहला पड़ाव होता है हरिद्वार, जहां हरकी पौड़ी पर स्नान करके ये आगे ऋषीकेश पहुंचते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
kanwar
ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम से शुरु होती है नीलकंठ महादेव की यात्रा। जो पैदल मार्ग से 12 किमी के राजाजी पार्क के घने जंगलों से होकर गुजरती है। सड़क मार्ग से ये रास्ता लगभग 24 किमी पर पड़ता है। 
विज्ञापन

7 of 8
neelkanth mahadev temple
इस यात्रा मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से लाखों की संख्या में श्रद्धालु नीलकंठ महादेव पर जल चढ़ाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
नीलकंठ जाते शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोगों की मान्यता है कि भगवान शिव इनकी मन्नतों को पूर कर देते हैं। यूं तो उत्तराखंड के कण-कण में भगवान शिव का वास है। नीलकंठ महादेव अपने सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरा कर देते हैं। यही कारण है यहां साल भर बड़ी संख्या श्रद्धालु देश कोने-कोने से अपने आराध्य नीलकंठ महादेव के दर्शनों लिए मणिकूट पर्वत पहुंचते हैं। (अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर ही पेश क‌िए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें