फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित का पोस्टमार्टम नहीं होने देना चाहती थी अपूर्वा, मां उज्जवला ने खोले और भी कई राज...

Thu, 25 Apr 2019 04:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शेखर और उसकी पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
रोहित शेखर तिवारी की मां उज्जवला तिवारी ने अपूर्वा शुक्ला की गिरफ्तारी के बाद कई राज खोले हैं। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में अपने मन की बातें सांझा की है। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
रोहित शेखर और अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने कहा कि अपूर्वा का व्यवहार रोहित के साथ ही नहीं बल्कि हमारे पूरे परिवार के साथ पहले दिन से ही अच्छा नहीं था। शादी के बाद भी रिश्तेदारों ने अपूर्वा को लेकर चेताया था, लेकिन वह मेरे बेटे की पसंद थी इसलिए मैंने विरोध नहीं जताया। 

नृशंस अपराधी है अपूर्वा शुक्ला, रोहित के बाद अगला टारगेट मैं थी: उज्ज्वला तिवारी
विज्ञापन

3 of 6
रोहित शेखर तिवारी की मां - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उसने शादी के एक महीने बाद ही मेरे ऊपर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस बारे में उसके परिवार से भी मैंने बात की थी। उन्होंने कहा कि मेरे पिता ने हमेशा ही दहेज उन्मूलन के लिए काम किया है, मैं अपनी ही बहु का उत्पीड़न दहेज के लिए कैसे कर सकती हूं। उस वक्त अपूर्वा के माता-पिता ने भी उसी का साथ दिया था। 

4 of 6
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उज्जवला तिवारी ने बताया कि, अपूर्वा अपना जुर्म को छिपाने के लिए रोहित का पोस्टमार्टम नहीं होने देना चाहती थी। जब पोस्टमार्टम की बात आई तो वो बार-बार रोहित को स्नान कराने की बात कह कह रही थी। कई बार कहने के बाद वह पोस्टमार्टम के लिए मानी। 
विज्ञापन

5 of 6
रोहित शेखर तिवारी और उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला (फाइल फोटो)
उन्होंने बताया कि अपूर्वा की शादी 11 मई को हुई थी, जबकि वह 29 मई को ही अपने घर इंदौर चली गई और एक महीने बाद घर वापस आई। वह रोहित से झगड़ा कर हमेशा बीच-बीच में अपने घर जाती थी और कोर्ट से आने पर भी वह देर रात को आती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहित शेखर की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि अपूर्वा रोहित की हत्या करने के बाद घर में एकदम शांत थी, जब मैं गई तो मुझे मिलने नहीं दिया। मौत के खुलासे के बाद भी वह एकदम सामान्य व्यवहार कर रही थी। वह बिना दुखी हुए खाना पीना खाकर ठीक से बात भी कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें