फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शेखर से जरा भी प्यार नहीं करती थी अपूर्वा, पति की बाईपास सर्जरी के बाद भी करती थी ऐसा

Fri, 26 Apr 2019 08:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
अपूर्वा को हिरासत में लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रोहित शेखर की पत्नी और उनकी हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला अपने पति से जरा भी प्यार नहीं करती थी। रोहित की मां उज्ज्वला तिवारी ने अमर उजाला को जो तथ्य बताए, उससे यही लग रहा है।
विज्ञापन

2 of 8
फाइल फोटो
उज्ज्वला तिवारी ने बताया कि अपूर्वा बहुत क्रूर है और बड़ा गंदा व्यवहार करती थी। कहा कि शादी के बाद उसने पहले मुझे हटाने की कोशिश की। रोहित से कहा मैं अकेली रहूंगी। क्या मम्मी-मम्मी करते रहते हो।
विज्ञापन

3 of 8
फाइल फोटो
इस पर रोहित कहता था कि मां तो हमेशा मेरे साथ रहेगी। तुम्हें रहना है तो रहो। मेरे भाई वगैरह जितने हैं सब मेरे साथ रहेंगे। तब अपूर्वा ने सोचा कि इन्हें घर से कैसे हटाएं। रोहित बेचारा बिल्कुल अकेला रहता था। अभी बाईपास सर्जरी हुई थी। लेकिन तब भी अपूर्वा को उसकी परवाह नहीं थी।

4 of 8
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
मेरे भतीजे की पत्नी ही रोहित और मेरा ध्यान रखती थी। तब अपूर्वा ने कुछ नहीं कहा और अब हत्या करने के बाद देवर-भाभी के रिश्ते पर अंगुली उठा रही है। जिस पर अपूर्वा ऐसे आरोप लगा रही है वो बेचारी सीधी-सादी गांव की औरत है। उसे हमारे घर में आते हुए सारी दुनिया ने देखा है। 
विज्ञापन

5 of 8
अपूर्वा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
वो मेरे पास तिलक लेन में रहती है। डिफेंस कालोनी में कभी झांकती भी नहीं। अपूर्वा उसके ऊपर बिना बात के आरोप लगा रही है। वह हल्द्वानी से आते वक्त रोहित और उसकी भाभी पर ड्रींक करने का आरोप लगा रही है तो कभी-कभी अपूर्वा खुद भी उनके साथ ड्रींक करती थी।
विज्ञापन

6 of 8
रोहित शेखर तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला ने कहा कि 11 मई 2018 को रोहित और अपूर्वा की शादी हुई और 29 मई को ये इंदौर चली गई। उसके बाद पूरा एक महीना लगाकर कोर्ट खुलने पर पांच जुलाई को वापस आई।

 
विज्ञापन

7 of 8
रोहित शेखर की मां ने उसकी पत्नी पर लगाया गंभीर आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद अपूर्वा रोहित से झगड़ने लगी। अपूर्वा की मां मंजुला ने दहेज मांगने का आरोप भी लगाया। मैंने मंजुला से कहा कि मेरे पिता ने जिंदगी भर दहेज उन्मूलन के लिए काम किया है। मैं उनकी बेटी हूं।
विज्ञापन

8 of 8
रोहित शेखर की पत्नी अपूर्वा - फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वला का कहना है कि अच्छा हुआ जो अपूर्वा जेल चली गई। वरना तो ये मुझे भी मार देती। जाने कितने लोगों का मर्डर करती। अपूर्वा ने तकिया लेकर रोहित को मारा। उसकी सांस घोट दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें