फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: 'बीवी के अस्पताल' का हुआ बुरा हाल तो धरने पर बैठे ND तिवारी

Thu, 29 Oct 2015 04:31 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
हल्द्वानी में अपनी पहली पत्नी के नाम पर रखे गए सुशीला तिवारी अस्पताल की बदहाली को लेकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मौन व्रत पर बैठे। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का व्रत बुधवार को आधी रात को 12 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत से बात करने के बाद टूटा।
विज्ञापन

PICS: 'बीवी के अस्पताल' का हुआ बुरा हाल तो धरने पर बैठे ND तिवारी

2 of 5
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया और कहा कि मै आपका शिष्य हूं एक बार आदेश दिया होता तो हर समस्या का निदान हो जाता। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अस्पताल के सामने मौन व्रत शुरू कर दिया था।
विज्ञापन

PICS: 'बीवी के अस्पताल' का हुआ बुरा हाल तो धरने पर बैठे ND तिवारी

3 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सुशीला तिवारी अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत से स्टाफ समेत जरूरी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली थी।

PICS: 'बीवी के अस्पताल' का हुआ बुरा हाल तो धरने पर बैठे ND तिवारी

4 of 5
इस दौरान नर्सों, डॉक्टरों की कमी, खस्ताहाल एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन, कार्डिक यूनिट, आंकोलाजी फिजीशियन और सर्जन की कमी तथा ट्रामा सेंटर की व्यवस्था न होने से वह काफी खिन्न थे। उन्होंने चिकित्सा-शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत से भी फोन पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: 'बीवी के अस्पताल' का हुआ बुरा हाल तो धरने पर बैठे ND तिवारी

5 of 5
अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने मौन व्रत और धरना देने की बात कही थी। बुधवार दोपहर वह करीब 12.30 बजे एसटीएच के सामने मौन व्रत पर बैठ गए। उनकी पत्नी डॉ. उज्जवला तिवारी ने कहा कि इसका कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। अस्पताल में सुविधाओं के लिए तिवारी ने मौन व्रत का निर्णय लिया था। पुत्र रोहित शेखर तिवारी भी उनके साथ मौन व्रत पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें