फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. नारायण दत्त तिवारी के व्यक्तित्व के बारे में यह बात जानने के बाद भर जाएगी आपकी आंख

Tue, 23 Oct 2018 08:32 AM IST
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 6
nd tiwari - फोटो : अमर उजाला
रविवार को हल्द्वानी स्थित सर्किट हाउस का नजारा गमगीन था। यहां आने वाले हर शख्स की आंखें नम थीं और जुबां पर एनडी के ‘नारायण’ होने चर्चा।

 
विज्ञापन

2 of 6
nd tiwari
उनके साथी रहे गोविंद सिंह नेगी पार्थिव शरीर से लिपटकर रो रहे थे। उन्हें अपने जिगरी को खोने का गम था। एनडी के प्रधानमंत्री नहीं बन पाने की टीस गोविंद को साल रही थी। कहने लगे यदि एनडी प्रधानमंत्री बने होते तो राज्य की तस्वीर बदल जाती। 
 
विज्ञापन

3 of 6
nd tiwari - फोटो : अमर उजाला
सर्किट हाउस में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जननेता को अपने बीच चिर निद्रा में लीन देखकर हर व्यक्ति रो रहा था।
 

4 of 6
rohit shekhar tiwari
गोविंद सिंह नेगी ने कहा कि 90 के दशक में नारायण का हारना राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा। नारायण अगर जीते होते तो देश के प्रधानमंत्री होते और राज्य की तस्वीर बदल जाती। इस बीच नारा लगा ‘संघर्ष किया है संघर्ष करेंगे, विकास किया है विकास करेंगे’।
 
विज्ञापन

5 of 6
rohit shekhar tiwari
गोविंद के अनुसार नारायण ने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी बनाई थी और चुनाव चिन्ह झोपड़ी मिला था। प्रचार के दौरान लोगों से झोपड़ी में आने की बात करते थे। मानवीय संवेदनाएं ऐसी थी कि दूसरे को तकलीफ में देखकर नारायण की आंखें झलक जाती थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nd tiwari
सहृदय और विनम्रता के साथ लोगों को अच्छा साहित्य पढ़ने की सीख देने के साथ ही विकास की बात करना ही मुख्य एजेंडा रहता था। उनके चचरे भाई दुर्गादत्त तिवारी ने कहा कि कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद तिवारी इलाहाबाद पढ़ने चले गए थे। उस दौरान भी कहते थे कि अच्छे काम करो और विकास के बारे में सोचो। जब विकास होगा तब देश आगे बढ़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें