फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए ऐसी घटनाओं के बारे में जिन्होंने ला दिया था ND तिवारी के जीवन में 'भूचाल'

Fri, 22 Sep 2017 08:20 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
विकास पुरुष और कांग्रेस की रीढ़ के रूप में पहचान बनाने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं हुई जिसने उनके जीवन में भूचाल ला दिया।
विज्ञापन

2 of 7
nd tiwari
2009 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के राजनीतिक जीवन में भूचाल आ गया था। नारायण दत्त तिवारी उनदिनों आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हुआ करते थे। उनकी कथित सेक्स सीडी सामने आने से पूरे देश की राजनीति में हलचल गई। उस वीडियो क्लिप को तेलुगू चैनल ने प्रसारित किया था।


 
विज्ञापन

3 of 7
पूर्व सीएम की हालत में सुधार है। - फोटो : AmarUjala
इस सीडी के सियासत ने ऐसा रंग दिखाया कि एनडी को राज्यपाल पद से इस्तीफा देकर वापस लौटना पड़ा। उस वक्त एनडी ने सीडीकांड को अपने खिलाफ विरोधियों की साजिश बताया था।

 

4 of 7
ND Tiwari - फोटो : AmarUjala
आंध्र प्रदेश से लौटने के बाद एनडी तिवारी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सक्रिय राजनीति अपनी जमीन तलाश ही रहे थे कि एक नई मुसीबत सामने आ गई। एनडी पर एक महिला ने नया आरोप लगा दिया। उस महिला ने बताया कि वह उनकी पत्नी है और उन दोनों से एक बेटा भी है।


 
विज्ञापन

5 of 7
एनडी तिवारी
एनडी के इंकार पर यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट के निर्देश पर एनडी का डीएनए टेस्ट कराया गया, जो उनके बेटे रोहित से मैच कर गया. इसके बाद काफी इंकार के बाद उन्होंने पत्नी और बच्चे को अपना लिया।


 
विज्ञापन

6 of 7
एनडी तिवारी - फोटो : Amar Ujala
मई 2014 में यूपी की राजधानी लखनऊ में नारायण दत्त तिवारी ने रोहित की मां उज्ज्वला शर्मा से विधिवत विवाह कर लिया। इस विवाह के समय उनकी उम्र 90 साल थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एनडी तिवारी - फोटो : amar ujala
एनडी तिवारी अपने सफल राजनीतिक जीवन में राज्यसभा, लोकसभा सांसद रहने के साथ-साथ चार बार यूपी के मुख्यमंत्री और एक बार आंध्रप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। 1990 के दशक में वह प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें