अगर अपने बैंक खाते पर ध्यान नहीं रखा तो आपका अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है। केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक खातों को फ्रीज किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
बैंक अकाउंट
केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक अब ऐसे खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा जो काफी समय से खाली और निष्क्रिय हैं।
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय रुपया
- फोटो : Getty Images
इसके तहत दो साल से खाली और निष्क्रिय खातों को फ्रीज किया जा रहा है। कई बैंक सभी खातों को मर्ज कर एक खाता बना रहे हैं।
4 of 7
atm
अलग-अलग बैंक इसकी सूचना कस्टमर्स को मैसेज और कॉल के जरिए दे रहे हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के मैग्नेटिक चिप वाले डेबिट कार्ड वापस ले रहा है। ऐसे कार्ड को ब्लॉक किया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 7
cards
इसके बदले में बैंक की तरफ से ईवीएम चिप वाले डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। जिस ग्राहक का डेबिट कार्ड ब्लॉक हो जाए, वह अपनी ब्रांच में जाकर नया कार्ड ले सकता है।
विज्ञापन
6 of 7
बैंक ऑफ बड़ौदा
- फोटो : SELF
बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि जिनके खाते दो साल से एक्टिवेट नहीं हैं और उनमें जीरो बैलेंस है, वह तुरंत एक्टिवेट करा लें। नहीं तो ग्राहक को सूचना मिलने के 15 दिन के भीतर वह खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपनी ब्रांच में संपर्क करना होगा।
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की ओर से ऐसे ग्राहकों को सूचना भेजी गई है जिनके अलग-अलग ब्रांच में खाते हैं। उनसे कहा गया है कि वह अपने सभी खातों की पूरी डिटेल और आईडी बैंक में जमा कराएं। इन सभी खातों को मर्ज कर एक यूनिक कस्टमर आईडेंफिकेशन नंबर जारी किया जाएगा।