फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबकर भी रोशनी बिखेरेगा राजनीति का ये सूरज, तस्वीरों में देखें एनडी तिवारी का सफर

Sun, 21 Oct 2018 10:22 AM IST
राकेश खंडूड़ी, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
nd tiwari
राजनीति के पंडित एनडी तिवारी नहीं रहे। राजनीति का ये सूरज डूबा जरूर है। मगर तकरीबन सात दशकों की राजनीतिक यात्रा में अपने पीछे कुछ ऐसे पड़ाव छोड़ गया है, जो एनडी के सियासी कृतियों से रोशन रहेंगे। वे देश के पहले ऐसे राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें दो-दो राज्य का मुख्यमंत्री होने का गौरव प्राप्त हुआ। वह नेहरू-गांधी के दौर के उन चंद दुर्लभ नेताओं में थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में सक्रिय योगदान दिया।
 
विज्ञापन

2 of 8
nd tiwari
केंद्र में वित्त, विदेश, उद्योग, श्रम सरीखे अहम मंत्रालयों की कमान संभाल चुके एनडी को जब उत्तराखंड सरीखे छोटे राज्य की कमान सौंपी गई तो उत्तराखंड की आंदोलनकारी शक्तियां असहज और स्तब्ध थी। सियासी जानकारों की मानें तो असहज तो एनडी भी थे, जो प्रधानमंत्री की कुर्सी से चंद कदम फासले से एकाएक सुदूर उत्तराखंड भेज दिए गए थे। 'मेरी लाश पर उत्तराखंड बनेगा’ कहने वाले एनडी को कांग्रेस हाईकमान ने उसी राज्य का मुखिया बना दिया था। उनके इस कथन ने एनडी का हमेशा प्रेत की तरह पीछा किया।
 
विज्ञापन

3 of 8
nd tiwari
मगर पांच साल के शासन के बाद जब एनडी सत्ता की अयोध्या से सुदूर दक्षिण राज्य आंध्रप्रदेश में राज्यपाल बनाकर भेजे गए तो इसे उनके दंडकारण्य के रूप में देखा गया। जानकारों की मानें तो जाने से पहले एनडी उत्तराखंड में अवस्थापना विकास और उद्योग की जो आधारशिला रख गए थे, उस पर ये नवोदित राज्य आज मजबूती से खड़ा होने लायक बन पाया है। उनके अनुयायियों ने एनडी के लिए विकास पुरुष की उपमा गढ़ी। मगर उनके पक्ष और विपक्ष में बैठे प्रतिद्वंद्वी भी उत्तराखंड के विकास में एनडी के योगदान की दाद देते हैं।
 

4 of 8
nd tiwari
मुख्यमंत्री बनने के बाद एनडी ने अपने केंद्रीय रिश्तों के दम पर निवेशकों को उत्तराखंड आने को विवश किया। राजमार्गों और सर्किल मार्गों को रिकार्ड समय में तैयार कराया। नये राज्य की तरक्की उनके विजन से ही उनके उत्तराधिकारी आगे की राह तैयार करते आए हैं। एनडी राजनीति के क्षितिज पर उस सूरज की तरह रहे, जिसे उतार-चढ़ाव और विवादों के काले बादल ज्यादा समय तक नहीं छिपा सके। अब अस्त होने के बाद भी राजनीति का ये सूरज अपने पीछे कृतित्व और दृष्टि रोशनी छोड़ गया है।
 
विज्ञापन

5 of 8
nd tiwari
राजनीतिक यात्रा
18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल जिले के बल्यूटी गांव में जन्म हुआ। प्रारंभिक शिक्षा बरेली के एडवर्ड मेमोरियल हाईस्कूल में। 1939 में हाईस्कलू और 1941 में इंटर की परीक्षा प्राइवेट उत्तीर्ण की। मात्र 17 वर्ष की आयु में स्वाधीनता आंदोलन में सक्रिय हो गए। 19 दिसंबर 1942 को पिता के साथ गिरफ्तार हुए और नैनीताल जेल में बंद रहे। 1944 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की विधिवत रूप से सदस्यता ली। छह दिसंबर 1945 को इलाहाबाद विवि छात्र संघ को पुनर्जीवित किया। 1945-49 तक आल इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस के सचिव बनें। आजादी के तुरंत बाद 1948 में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। मार्च 1952 में नैनीताल विधानसभा में प्रजा समाजवादी पार्टी से विधायक बनें। मार्च 1957 में दूसरी बार नैनीताल विधानसभा से चुनाव जीते। यूपी विधानसभा में विपक्ष के उपनेता व कार्यवाह बने।
 
विज्ञापन

6 of 8
nd tiwari
1962 में नैनीताल सीट से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मई 1965 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। 1965 अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व संयोजक बने।1969 में पहली बार कांग्रेस विधायक के रूप में निर्वाचित हुए। यूपी सरकार में पहली श्रम, योजना व पंचायती राज मंत्री बने। 1974 में काशीपुर विस से चुनाव जीते। 21 जनवरी 1976 को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री निर्वाचित हुए। जनवरी 1980 में नैनीताल संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीते। 1981 में योजना मंत्री व योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे। तीन 1984 को दूसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मार्च 1985 में काशीपुर से विधानसभा का चुनाव जीता। 11 मार्च 1985 को तीसरी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। 15 जुुलाई 1987 को केंद्र सरकार में वित्त एवं वाणिज्य मंत्री रहे।
विज्ञापन

7 of 8
nd tiwari
25 जून 1988 को चौथी बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। नवंबर 1989 में आम चुनाव में हल्द्वानी सीट से चुने गए। नवंबर 1989 में यूपी के मुख्यमंत्री पद से पदमुक्त हुए। 1991 में भाजपा के बलराज पासी से नैनीताल लोस सीट से चुनाव हारे। 16 मई 1993 को पत्नी डॉ. सुशीला का न्यूयार्क में कैंसर की बीमारी से निधन। 23 अगस्त 1994 कोयूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। 20 मार्च 1995 को कांग्रेस कार्यसमिति व संगठन के सभी पदों से त्याग पत्र दिया। 19 मई 1995 को एनडी कांग्रेस से छह साल के लिए निष्कासित हुए। नौ अगस्त 1995 को कांग्रेस तिवारी बनाई। जनवरी 1997 में कांग्रेस में विलय हो गया। 1997 में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए। फरवरी 1998 में नैनीताल से चुनाव हारे। कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। 2002 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनें।
2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। 2009 में कथित सेक्स स्कैंडल के चलते इस्तीफा देना पड़ा।
विज्ञापन

8 of 8
ND Tiwari
1974 में तिवारी लखनऊ विधान भवन से शाम सात बजे केंद्रीय मंत्री केसी पंत से मिलने राजभवन गए। वापसी में उन्होंने दाढ़ी बनाने की इच्छा रखते हुए सैलून पर अपनी कार रोकी और उसकी दुकान पर चले गए, लेकिन हेयर कटर ने यह कहकर दाढ़ी बनाने से इन्कार कर दिया कि साहब रात के आठ बज गए है मैं आपकी दाढ़ी नहीं बना सकता। मेरा चालान कट जाएगा। इस पर तिवारी मुस्कुराते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें