फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT की किताबों को लेकर सामने आई ऐसी जानकारी, पढ़कर होश उड़ जाएंगे

Mon, 09 Apr 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
NCERT
एनसीईआरटी की किताबों को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
NCERT
एनसीईआरटी पुस्तकों की कमी को देखते हुए उनकी हूबहू कॉपी भी बाजार में प्राइवेट प्रकाशकों ने उपलब्ध करा दी हैं। यह पुस्तकें देखने में बिल्कुल एनसीईआरटी जैसी हैं लेकिन इनके दाम एनसीईआरटी किताबों की तुलना में 10 से 20 प्रतिशत ज्यादा हैं। कई बुक सेलर तो इन्हें ही एनसीईआरटी पुस्तक बताकर बेच रहे हैं। इससे बाजार में एक बार फिर प्राइवेट प्रकाशकों को बढ़ावा मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

3 of 5
BOOKS
एनसीईआरटी की जो किताब बाजार में 50 रुपये की है, वह प्राइवेट पब्लिशर की किताब 65 रुपये की है। यानी एक किताब को एनसीईआरटी कॉपी बनाकर प्रकाशक 15 रुपये अतिरिक्त मुनाफा कमा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि कई विषयों की किताबें बाजार से गायब हो गई हैं, ऐसे में एनसीईआरटी खरीदनी है तो यह किताबें भी लेना मजबूरी है।

4 of 5
डेमो पिक
कई बुक सेलर तो सीधे एनसीईआरटी के नाम पर इन किताबों को बेच रहे हैं। हालांकि इन किताबों के पहले पेज पर साफ लिखा हुआ है कि यह हेल्पबुक पूर्णरूप से शिक्षा विभाग के वर्तमान सिलेबस और स्टाइल के आधार पर तैयार की गई है। एनसीईआरटी की किताबों की रॉयल्टी सरकार ने अदा की हुई है, इसलिए वह अपेक्षाकृत सस्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक बुक सेलर ने बताया कि एनसीईआरटी  किताबों की भारी डिमांड है लेकिन बाजार में किल्लत है। ऐसे में यही विकल्प बेहतर है कि कुछ महंगे दामों पर ही सही, कम से कम यह सस्ती किताबें उपलब्ध तो हो रही हैं। कुछ अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि यह प्राइवेट प्रकाशक निजी स्कूलों के साथ मिलकर एनसीईआरटी की इन किताबों का खेल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें