देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए नवरात्र में तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। कुछ देवी मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना कर रहे हैं तो कुछ अलग ही साधना में जुटे हैं। इन्हीं में से एक हैं बागपत के किल्हौडा निवासी मोहन लाल, जो नौ दिन से जमीन पर लोहे की कीलों पर पड़े हुए हैं और सीने पर ही जौ उगा चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
PICS: नवरात्र में ऐसी भक्ति, नौ दिन कीलों पर लेटा ये शख्स
2 of 3
कुंजा बहादुरपुर गांव मे गोगा म्हाड़ी पर बागपत के किल्हौडा निवासी मोहन लाल नवरात्र में आकर कई वर्षों से तपस्या करते रहे हैं। इस बार भी वह लोहे की कीलों पर लेटकर नौ दिन का व्रत कर रहे हैं। मोहनलाल ने बताया कि कई वर्ष पूर्व उनके गुरु गुरूदास जी बीमार पड़ गये थे। तब उनके स्वास्थ्य के लिए उन्होंने मां दुर्गा का व्रत करते समय नौ दिन तक जमीन पर लेटकर सीने पर जौ उगाये थे।
PICS: नवरात्र में ऐसी भक्ति, नौ दिन कीलों पर लेटा ये शख्स
3 of 3
इस बार कुंजा बहादुरपुर गांव मे गोगा म्हाड़ी पर लोहे की कीलों पर लेटकर गांव के कल्याण के लिए व्रत कर रहे हैं। गांव के अमर चौधरी, महीपाल प्रजापति, नाथीराम कलीराम, बिल्लू, विपिन, विनोद, अंकित, रजत, रोबिन आदि ग्रामवासी मोहनलाल की देखभाल कर रहे हैं। अमर चौधरी ने बताया की नवमी को व्रत खुलने पर भण्डारे का आयोजन किया जायेगा।