फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पधारी देवी मां: नवरात्रि में बेटियों की किलकारी से गूंजी धर्मनगरी, तस्वीरों में देखिए कहीं लक्ष्मी ने खोली आंखें तो कहीं दुर्गा हुई विराजमान

Mon, 11 Apr 2022 08:41 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
नवरात्रि पर जन्मी बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में धर्मनगरी में कई घरों के आंंगन बेटियों की किलकारी से गूंजे। इस पावन पर्व पर बेटियों के जन्म से उत्साहित परिजनों ने कहा कि देवी मां उनके घर में स्वयं पधारी हैं। किसी ने बेटी के जन्म को लक्ष्मी का आगमन बताया तो किसी ने कहा कि उनके घर में साक्षात मां दुर्गा विराजमान हुई हैं। महिला अस्पताल में छह बेटियों ने अष्टमी पर जन्म लिया। 

बेटों से अधिक अब बेटियों के जन्म पर झलकती खुशी की तस्वीरें समाज की बदलती सोच को दर्शा रही है। नवरात्रि पर धर्मनगरी में देवियों के जन्म से कई घर रोशन हुए हैं। महिला अस्पताल में छह बेटियों की अष्टमी के अवसर पर किलकारी गूंजी। इस दौरान अस्पताल में खुशी का जश्न मना।

बेटियों के जन्म पर परिजन यहां बेहद उत्साहित नजर आए। सबसे अधिक गौर करने वाली बात यह रही कि बहुओं की सास यानी दादियों ने पोतियों का दिल खोलकर स्वागत किया। अस्पताल में बेटियों के जन्म का यह उत्सव अपने आप अद्भुत था। यह तस्वीरें दिनभर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

2 of 7
नवरात्रि पर जन्मी बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम ने जिला महिला अस्पताल में जन्मी बच्चियों के परिजनों से बात कर बेटियों के जन्म पर उनकी सोच को समझने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 7
नवरात्रि पर जन्मीं बेटियां, नवमी पर घर-घर पूजन - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे हरीश वर्मा ने बताया कि आज के दौर में लड़कों से अच्छी लड़कियां हैं। लड़कियां भी आज हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर काम कर नाम कमा रही हैं। वह बच्ची के अष्टमी पर जन्म लेने से बेहद खुश हैं।

4 of 7
नवमी पर कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
हरीश वर्मा का कहना है कि उनके घर पर देवी आई है। महिला अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर मंजू ने बताया कि अष्टमी के दिन छह कन्याओं ने जन्म लिया। एक लड़के का भी जन्म हुआ है।
विज्ञापन

5 of 7
नवमी पर कन्या पूजन - फोटो : अमर उजाला
महिला अस्पताल में प्रीति देवी दुर्गा नगर, कीर्ति वर्मा राजा गॉर्डन, अमृता ज्वालापुर, अंजना बैराज कालोनी, करिश्मा शाहपुर ने बेटी को जन्म दिया।
विज्ञापन

6 of 7
मंदिरों में देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
अष्टमी पर कन्या पूजन के साथ ही लोगों ने मंदिरों में मां को भोग लगाया। नवरात्र के व्रत रखने वाले व्रतियों में अपने व्रतों का उद्यापन किया। सुबह चार बजे से ही लोग कन्या पूजन की तैयारियों में जुटे रहे। 

ये भी पढ़ें...जान बचाकर भागे वन कर्मी:  तस्वीरों में देखिए उत्तराखंड के जंगलों की आग धीरे-धीरे लील रही वन संपदा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंदिरों में देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आज नवमी पर भी कई जगह कन्या पूजन किया गया। हरिद्वार में मां मनसा देेवी, मां चंडी देवी, मां मायादेवी, मां सुरेश्वरी देवी, मां शीतला देवी समेत अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया। वहीं देहरादून में भी देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें