फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी की दिलकश वादियों में एनएसए अजीत डोभाल ने ताजा की पुरानी यादें, पहाड़ी खाने का चखा स्वाद

Mon, 24 Jun 2019 04:34 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी 
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में पहाड़ी खाना खाते अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार(एनएसए) अजीत डोभाल ने रविवार को मसूरी में पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया। इस दौरान वह अपने अतीत में भी खोए नजर आए। 
विज्ञापन

2 of 5
मसूरी में अपने दोस्तों के साथ अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि जब वह 1968 में लाल बहादुर शास्त्री प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण लेने आए थे, तब के मसूरी और आज के शहर में कई बदलाव तो आए हैं लेकिन मौसम अभी भी कमोबेश वैसा ही है।
विज्ञापन

3 of 5
अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
एनएसए अजीत डोभाल निजी दौरे पर मसूरी पहुंचे। झड़ीपानी स्थित अपने आवास पर गए। उनके मसूरी दौरे को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उन्होंने पिछले साल मसूरी झड़ीपानी कमल कॉटेज में एक फ्लैट खरीदा था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। 

4 of 5
अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
यहां मसूरी विधायक गणेश जोशी व उनकी पत्नी निर्मला जोशी ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने मसूरी के विकास और पर्यटकों की सुविधा के नजरिए से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अजीत डोभाल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर में वह अपने मित्र अजय हांडा के बार्लोगंज स्थित होटल पहुंचे। यहां उनके लिए विशेषतौर पर पहाड़ी व्यंजन तैयार किए गए थे। उन्होंने पत्नी के साथ भोजन का आनंद लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें