फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में शाही शादी : देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों को भायी ये चीज, जमकर की खरीदारी

Mon, 24 Jun 2019 02:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली में शाही शादी समारोह में देश-विदेश से पहुंचे मेहमानों को एक चीज खूब भायी। जिसकी उन्होंने जमकर खरीदारी की। चर्चित कारोबारी गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में पहुंचे मेहमानों ने ऊनी स्टॉल सहित ऊनी वस्त्र जमकर खरीदे।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के परंपरागत ऊनी हस्तशिल्प-हथकरघा उद्योग को आज भी भोटिया जनजाति के ग्रामीण संजोए हुए हैं। ग्रामीण ग्रीष्मकाल में छह माह तक ऊनी वस्त्र तैयार करते हैं और शीतकाल में इन्हें मेलों, शिविरों के माध्यम से बेचते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली में 18 से 22 जून तक आयोजित हुई गुप्ता बंधुओं के बेटों के शादी समारोह में शासन की ओर से ऊनी वस्त्रों का स्टॉल लगाने के निर्देश चमोली उद्योग विभाग को दिए गए थे।
 
 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने बताया कि शादी समारोह में औली पहुंचे गुप्ता बंधुओं के देसी-विदेशी मेहमानों ने ऊनी वस्त्रों की जमकर खरीददारी की। स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से समारोह स्थल पर ऊनी वस्त्रों के स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
औली में गुप्ता बंधुओं के दो बेटों का शादी समारोह 18 से 22 जून तक आयोजित किया गया था। रविवार को गुप्ता बंधुओं के साथ ही देश-विदेश के मेहमान हेलीकॉप्टर से लौट गए। औली में टेंट कॉलोनी, शादी मंडप, स्वागत कक्ष, रसोई घर और स्टेज सेट उखाड़ने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें