इसके बाद गुलदार हमले में बुरी तरह घायल राखी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में कराया गया। यहां 15 दिनों तक राखी का इलाज चला। राखी के सिर में 45 टांके लगे। लेकिन इसके बाद भी राखी के हौसला कम नहीं है। अमर उजाला ने उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा किसी भी बच्चे का नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नहीं भेजने पर सवाल खड़ा किया था।