कुलदेवी की पूजा करने पैतृक गांव पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पुस्तैनी घर के अवशेष देख कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह गांव में घर में बनाएंगे।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : amar ujala
शनिवार को कुलदेवी की पूजा के बाद एनएसए डोभाल अपनी पत्नी के साथ पुस्तैनी घर देखने पहुंचे थे। घर के अवशेष देखकर उन्होंने गांव में पैतृक घर बनाने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : amar ujala
एनएसए डोभाल ने कहा कि जल्द ही मकान का नक्शा तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही मंदिर के पास एक गेस्ट हाउस भी बनाया जाएगा।
4 of 8
- फोटो : amar ujala
शनिवार को एनएसए अजीत डोभाल उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने नवरात्र के मौके पर अपनी कुलदेवी मां बालकुमारी देवी की पूजा की।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
पूजा के बाद वह गांव वालों से मिले और उनका हालचाल जाना। वह यहां अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे और उनका ये निजी दौरा था।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : amar ujala
वह करीब ढाई घंटे तक गांव में रुके और ग्रामीणों से बातचीत की। एनएसए बनने के बाद अजीत डोभाल का अपने पैतृक गांव में यह तीसरा दौरा रहा।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : amar ujala
पूजा के बाद एनएसए डोभाल ने ग्रामीणों से बात करते वक्त गांव में अपना घर बनाने की इच्छा भी जताई। उन्होंने चाय की चुस्कियों के साथ ग्रामीणों से बात की।
इस दौरान ग्रामीणों ने उनके सामने लिंक रोड को गांव के बीच तक पहुंचाने, स्वास्थ्य सुविधा को सुदृढ़ किए जाने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किए जाने की मांग की।