फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों की रानी मसूरी में 43 साल बाद आए देश के प्रधानमंत्री, लोगों ने कहा मोदी से ही थी ये उम्मीद

Sat, 28 Oct 2017 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 43 साल बाद एलबीएस अकाडमी पहुंचे। इससे पहले वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी यहां पहुंच भावी अफसरों से मिली थीं। इसके बाद से अभी तक कोई प्रधानमंत्री यहां नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 6
इंदिरा गांधी - फोटो : social media
शायद यही कारण था कि 369 भावी अफसर प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार की सुबह से ही लोग आसमान में टकटकी लगाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

3 of 6
lbs academy
उनका इंतजार दोपहर करीब दो बजे के आसपास तब पूरा हुआ, जब पीएम नरेंद्र मोदी तीन सैन्य हेलीकॉप्टर के साथ हेलीपैड पर पहुंचे। एलबीएस अकादमी करीब 43 साल बाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर लोगों उत्साह देखते ही बन रहा था।

4 of 6
पंडित जवाहरलाल नेहरू
इतिहास के जानकार जयप्रकाश उतराखंडी के मुताबिक, पण्डित नेहरू का आजादी से पूर्व और आजादी के बाद भी मसूरी से गहरा नाता रहा है। वह सर्वप्रथम 1948 और 1950 में मसूरी प्रवास के लिए आए।
विज्ञापन

5 of 6
दलाई लामा (फाइल फोटो)
1958 में वह टूरिस्ट एजेंट सम्मेलन में भाग लेने के लिए मसूरी पहुंचे। 1959 में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा मसूरी आये तो उस समय भी नेहरू मसूरी में ही थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM NARENDRA MODI
प्रधानमंत्री को अपने बीच पाकर भावी अफसर अभिभूत दिखे। वहीं, पीएम मोदी ने भी अकादमी प्रांगण में 369 प्रशिक्षु फाउंडेशन कोर्स के अधिकारियों के साथ फोटो सेशन कराकर उन्हें रोमांचित किया। उन्होंने सरदार पटेल हॉल में अकादमी के फैकल्टी का परिचय भी प्राप्त किया। इसके बाद पीएम ने डायरेक्टरेट लॉन में चिनार का पौधा रोपा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें