टिफिन टॉप पर बनी डोरोथी सीट पर पड़ी दरारें
- फोटो : अमर उजाला
इन हालातों में सीट कभी भी दरक सकती है और यहां बड़ी दुर्घटना घट सकती है। फिर भी लोग खतरा मोल लेकर वहां तक जा रहे हैं। दिनेश सहित उनके चार भाई विमल, महेश और उमेश भी इस दुकान से ही आजीविका चलाते हैं। सभी इसकी गंभीर स्थिति से बहुत चिंतित हैं। टिफिन टॉप में डोरोथी सीट का निर्माण ब्रिटिश सेना के अधिकारी कर्नल केलेट ने अपनी कलाकार पत्नी डोरोथी केलेट की याद में किया था। डोरोथी का इंग्लैंड जाते समय जहाज पर सेप्टिसीमिया से निधन हो गया था।