फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे युवकों पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, इसके बाद वहां जो हुआ तस्वीरों में देखिए...

Wed, 24 Jun 2020 07:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रुड़की में क्रिकेट खेल रहे युवाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मधुमक्खियों को देखकर युवकों में अफरा-तरफरी मच गई। इसके बाद वहां जो कुछ भी हुआ तस्वीरों में देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, युवक दोपहर में सुभाष नगर के खाली मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। तभी वहां  एक पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगीं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतनी ज्यादा संख्या में मधुमक्खियां आते देख युवकों ने वहां से भागने की कोशिश की। लेकिन चारों तरफ मधुमक्खियां होने से से वे वहां से भाग नहीं सके।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मधुमक्खियों के काटने पर युवक चिल्लाने लगे। इस दौरान दो-तीन युवक घायल हो गए। तभी जान बचाने के लिए सभी युवक जमीन पर ही लेट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कुछ युवकों ने पास में ही पड़ी घास और पुराल को उठाकर जलाया और वहां धुंआ किया। इसके बाद वहां से मधुमक्खियां भागीं और युवकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें