फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में अचानक पहुंच गए इतने टूरिस्ट कि पुलिस को लगाने पड़े ' शहर हाउसफुल' के बैनर, तस्वीरें...

Wed, 13 Jun 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Nainital
अगर आप वीकेंड पर नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो रुक जाइए। अपना प्लान बदल लेंगे तो सही होगा क्योंकि शहर हाउसफुल हो गया है। यह हम नहीं, बल्कि नैनीताल की पुलिस का कहना है ।
 
विज्ञापन

2 of 6
Nainital
वैसे तो किसी भी शहर में आने पर पर्यटकों को वैलकम का बोर्ड दिखता है। लेकिन आजकल नैनीताल में हालात बिल्कुल अगल हो चुके हैं। नैनीताल का मौसम जून के महीने में भी बेहद खुशनुमा है। इसलिए वीकेंड पर यहां अचानक इतने टूरिस्ट पहुंच गए कि पुलिस ने शहर में नैनीताल हाउसफुल के बैनर लगाने पड़े।
 
विज्ञापन

3 of 6
Nainital
दहरसल, यह सब पार्किंग की वजह से हो रहा है। नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या यहां पार्किंग की जगह से तीन गुना पहुंच गई है। लिहाजा शहर में चारों तरफ जाम लगने लगा है। इसे लेकर पुलिस की भी परेशानियां बढ़ रही है।

4 of 6
Nainital
वहीं हाईकोर्ट ने भी पार्किंग को लेकर पुलिस को प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन हालात बेकाबू होने पर पुलिस ने शहर हाउसफुल का ही बोर्ड लगा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में 12 पार्किंग स्थल हैं। जहां पर तकरीबन 2000 चौपहिया वाहन ही रखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Nainital
लेकिन , आज कल शहर में रोजाना तीन से चार हजार वाहन आ रहे हैं। रविवार को तो हालात यहां तक पहुंच गए कि, एक साथ छह हजार वाहन शहर में थे। इससे जाम लग गया और पूरा शहर हलकान हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nainital
वहीं, नैनीताल से आठ किलो मीटर पहले रूसी बैंड पर ही पर्यटकों के वाहनों को रोका जा रहा हे। भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को रूसी बैंड की तरफ भेजा जा रहा है।  कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले वाहनों को खुर्पाताल बाईपास पर ही रोका जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें