नगर निगम प्रशासक/डीएम और यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता विफल होने के बाद सफाई कर्मचारियों का आक्रोश सचिवालय के बाहर फूट पड़ा।
विज्ञापन
2 of 5
protest
शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन के उनके आंदोलन पर ध्यान ने देने पर गुस्साए मोहल्ला स्वच्छता समितियों के कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। इस दौरान पुलिस ने सचिवालय के पहले बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। जिस पर प्रदर्शनकारी गुस्से से आग बबूले हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
protest
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर पुलिस-प्रशासन और सरकार के लिए खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सचिवालय कूच के लिए पहुंचे।
4 of 5
protest
संविदा पदों पर समायोजन की मांग को लेकर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पिछले पांच दिनों से लगातार जारी है। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है। अनेक जगह कूड़े के ढेर पड़े होने के कारण उनसे दुर्गंध उठने लगी है। गर्मी में खुले में कूड़ा सड़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का अंदेशा बढ़ रहा है। जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं।
मामले को लेकर बृहस्पतिवार को नगर निगम प्रशासक/जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। जिसमें डीएम ने कहा कि 20 मई को विभाग के मंत्री से उनकी वार्ता करा दी जाएगी। इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल कर्मचारियों ने यह आश्वासन लिखित में मांगा, न देने के कारण वार्ता विफल रही।