फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत और अनोखा है महाकाल का यह मंदिर, लेकिन यहां पूजा की तो हो जाएगा 'सर्वनाश'!

Sun, 25 Jun 2017 08:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
ek hathiya
उत्तराखंड यानि देवताओं की भूमि, और यहां के कण-कण में देवताओं का वास है। शक्तिपीठों और धामों की इस भूमि पर कई मंदिर ऐसे भी हैं जो सालों साल से अपने वजूद की कहानी बयां कर रहे हैं। तो चल‌िए हम आपको बताते हैं ऐसे ही मंद‌िर के बारे में जो एक व्यक्ति ने, एक दिन में, एक ही औजार से बनाया है।
विज्ञापन

2 of 8
ek hathiya
ये सुन कर भले ही आपको आश्चर्य हो रहा है, पर ये बात है एक दम सच है। इस मंदिर का नाम है 'एक हथिया देवाल'। इस मंद‌िर को देखकर आप कभी यकीन ही नहीं कर पाएंगे क‌ि यह एक ही पत्‍थर से बना है। आइए आपको रूबरू कराते हैं इस अनोखे मंदिर से...
विज्ञापन

3 of 8
ek hathiya
उत्तराखंड के सीमान्त ज‌िला पिथौरागढ़ से तकरीबन 70 किलोमीटर दूर स्थित है थल कस्बे की ग्राम सभा बल्तिर में यह मंद‌िर है। यह एक श्रापित  मंदिर है। यह मंदिर शिव भगवान को समर्पित है लेकिन इस मंदिर में पूजा-पाठ करना वर्जित है।

4 of 8
ek hathiya
जनश्रुत‌ियों के मुताबिक़ 12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर के बारे में कहा जाता है क‌ि यह मंद‌िर नागर और लैटिन शैली की स्थापत्य कला का अनोखा संयोजन है। लेक‌िन इसमें एक ऐसी खामी है क‌ि आज तक यहां कोई पूजा नहीं कर पाता है। 
विज्ञापन

5 of 8
ek hathiya
जी हाँ, मंदिर को देखने तो लोग दूर- दूर से पहुंचते हैं, परंतु पूजा-अर्चना निषेध होने के कारण केवल देख कर ही लौट जाते हैं। कहा जाता है क‌ि इस गाँव में एक मूर्तिकार था। एक बार किसी दुर्घटना में उसका एक हाथ कट गया। वह बहुत निराश हुआ पर हारा नहीं मानी। लेक‌िन गांव वालों ने उसका मजाक बनाया। इसल‌िए उसने एक द‌िन रात को छेनी, हथौड़ा लेकर गाँव के दक्षिणी की ओर निकल पडा। 
विज्ञापन

6 of 8
ek hathiya
उसने एक चट्टान देखी और वहां रातों रात मंद‌िर खड़ा कर द‌िया। लेक‌िन तब यह ध्यान नहीं क‌िया क‌ि वह स्‍थान लोगों के शौच आ‌द‌ि के ल‌िए था। स्थानीय पंडितो ने उस मंदिर के अंदर उकेरी गयी भगवान शंकर के लिंग और मूर्ति को देखा तो कुछ खामिया पाई गईं। 
विज्ञापन

7 of 8
ek hathiya
साथ ही मूर्त‌िकार ने जल्दबाजी में मंदिर के अंदर स्थापित शिवलिंग का अरघा विपरीत दिशा में बना दिया, जिसकी पूजा फलदायक नहीं होगी। ऐसी स्थिति को दोषपूर्ण माना जाता है और पूजा के बाद व‌िपर‌ीत पर‌िणाम होता है। इसके बाद मंदिर में पूजा नहीं की गई।
विज्ञापन

8 of 8
ek hathiya
एक अन्य कथा के अनुसार, यहां के राजा ने एक कारीगर के हाथ कटवा दिए ताकि वो कोई दूसरी सुंदर कारीगरी न कर सके। इससे आहत होकर उस कारीगर ने अपने एक ही हाथ से इस मंदिर का निर्माण किया और इलाके को छोड़कर चला गया।

(अमर उजाला इस इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर ही पेश क‌िए गए हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें