ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिरोहबगड़ के समीप भूमरागढ़ में सीरियल ब्लास्ट की जांच रिपोर्ट की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आयी है। इसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आगे पढ़िए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
blast
रसोई गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग ट्रक के इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिससे आग केबिन तक पहुंची। शनिवार को एसडीएम सदर मुक्ता मिश्रा ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
3 of 5
blast
इस दौरान उन्होंने इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) के सीनियर मैनेजर से भी बातचीत की। साथ ही मंदाकिनी गैस एजेंसी के प्रबंधक और ट्रक चालक से भी पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में ट्रक में आग की घटना का अचानक होना पाया गया है।
4 of 5
blast
डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि अभी तक जो भी तथ्य मिले हैं, उसके हिसाब से ट्रक न तो ओवरलोडेड था और ना ही ओवरस्पीड। ट्रक के इंजन में हुए शॉर्ट सर्किट से जब केबिन में आग लगी थी तो चालक गुरुशरण सिंह ने वाहन में मौजूद अग्निशमन उपकरण से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वह आग पर काबू नहीं पा सका।