सीए एसोसिएशन मेंबर अनुज प्रताप ने कुछ ऐसी बाते बताई हैं, अगर इन्हें 31 मार्च 2018 तक पूरा नहीं किया गया तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। मोबाइल यूजर को 31 मार्च तक अपना नंबर आधार से लिंक कराना होगा।    सभी बैंक अकाउंट को 31 मार्च तक आधार से लिंक कराना जरूरी है।   गैस कनेक्शन को 31 मार्च तक आधार से लिंक कराएं। वरना सब्सिडी बंद हो सकती है।   पीडीएस, जनधन योजना आदि को 31 मार्च तक आधार से लिंक कराना जरूरी है।   म्युचअल फंड को भी 31 मार्च तक आधार से लिंक कराना जरूरी है।   पोस्ट ऑफिस में डिपॉजिट अकाउंट, पीपीएफ, राष्ट्रीय बचत पत्र योजना, केवीपी में 31 मार्च तक आधार लिंक कराना होगा।   टैक्स छूट चाहते हैं तो 31 मार्च तक निवेश प्रूफ जमा करें।   पीएफ अकाउंट है तो ईपीएफओ में 31 मार्च तक आधार लिंक करें।   रिटायर्ड हैं तो 31 मार्च तक ईपीएफओ में अपना जीवितता प्रमाण पत्र जमा कर दें।